{"_id":"572a52f34f1c1b32375cd070","slug":"ssp-to-discover-the-city-on-foot-making-hdkp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने पैदल किया शहर में भ्रमण, मचा हड़कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने पैदल किया शहर में भ्रमण, मचा हड़कप
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 05 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
पैदल गश्त पर निकली एसएसपी मंजिल सैनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में आए दिन हो रही जाम की समस्या को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी ने बुधवार शाम को शहर में पैदल गश्त किया। एसएसपी के नगर भ्रमण को लेकर अराजक तत्वों में हड़कंप मच गया। रोड पर अतिक्रमण करने वालों ने उनके निकलने से पहले ही अपना सामान हटा लिया।
बुधवार की शाम को एसएसपी मंजिला सैनी अपने आवास से पैदल ही निकल पड़ी सबसे पहले वह चौगुर्जी पहुंची और वहां पर चल रहे कोचिंग सेंटरों के बाहर युवकों को चैक किया। चौगुर्जी में खड़ी एक कार के शीशों पर काली फिल्म लगी थी। उन्होंने चालक को बुलाकर फिल्म हटवा दी, उसके बाद वह शास्त्री चौराहा पहुंची, वहां उन्होंने सवारियों के लिए खड़ी बसों को चैक किया। एसएसपी के आने की सूचना पर बस चालक अपनी बसें लेकर भाग निकले ।
एसएसपी के गश्त पर निकलने की सूचना पर सीओ सिटी शिवराज सिंह व कोतवाल विनोद यादव भी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। शास्त्री चौराहे के बाद वह नौरंगाबाद चौराहा होते हुए साबितगंज पहुंची। एसएसपी के आने की जानकारी होने पर दुकानदारों ने सड़क के किनारे रखा सामान हटा लिया। एसएसपी ने चेतावनी दी कि सड़क पर सामान रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्हें रोड पर कार खड़ी मिली जो जाम की समस्या पैदा कर रही थी, इस पर एसएसपी के साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने उनकी हवा निकाल दी।
विज्ञापन
भ्रमण के दौरान लोगों ने बीच में पार्किग करने की बात कही। लोगों का कहना था कि बीच में पार्किग होने से जाम की समस्या से कुछ हद तक निजात मिलेगी। एसएसपी ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए उन्होंने शहर में पैदल गश्त किया। लोगों को जाम की समस्या से कैसे निजात मिलेगी इसको देखा और समझा गया। वह लोगों से बात कर जाम की समस्या के निजात दिलाने का प्रयास करेंगी।