{"_id":"579ce17c4f1c1bb04521e4c2","slug":"ssp-run-cycle-be-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने चलाई साइकिल, जानी जमीनी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने चलाई साइकिल, जानी जमीनी हकीकत
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
साइकिल से इकदिल थाने पहुंचे एसएसपी एन कोलांचि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा कानपुर हाईवे पर स्थित इकदिल थाने में तैनात पुलिस कर्मी उस समय भौचक्के रह गए जब पौ फटते ही कप्तान एन कोलांचि साइकिल से थाने में जा धमके। एसएसपी को अचानक ही थाने में खड़ा देख पुलिस कर्मियों क ो पसीना छूट गया। आनन फानन में थाने में अव्यवस्थाओं को सुधारा जाने लगा। एसएसपी कोलंाचि ने दरोगा व अन्य पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारी ली। थाने में वारंटियों को पकड़ने के मामले में उन्होंने यहां तैनात दरोगा को खूब फटकार लगाई। एसएसपी ने तड़के करीब 20 किलोमीटर साइकिल चलाकर शहरी और देहात क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया।
एसएसपी कोलांचि तड़के साइकिल पर सवार होकर थानों और चौकियों का हाल जानने निकल पडे़। पुलिसकर्मियों के अलावा स्थानीय बाशिंदों के लिए एसएसपी का यह अंदाज चौंकाने वाला था। कोलंाचि ने गांव- गांव, गली- गली रुक कर लोगों की परेशानियों को जाना। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण का भी भरोसा दिया।
एसएसपी ने कहा कि साइकिल के जरिए हालात को काफी करीब से समझा जा सकता है। इसीलिए अपने आवास से इटावा कानपुर हाईवे पर सबसे अहम थाने इकदिल का मार्निंग विजिट किया। जल्द ही इटावा के अन्य पुलिस अफसर भी सड़कों पर साइकिल से भ्रमण करते हुए दिखेंगे। उन्होंने बताया कि इटावा में तैनाती के बाद इकदिल थाना जाना नहीं हुआ। इससे सुबह साइकिल से विजिट किया।
विज्ञापन
निरीक्षण में लगाई दरोगाओं को फटकार
निरीक्षण के दौरान एसएसपी एन कोलांचि ने थाने में तैनात दरोगाओं की स्थित के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि थाने में आठ दरोगा तैनात हैं। किसी भी दरोगा के वारंटी को गिरफ्तार न किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आठ दरोगा यदि एक माह में एक वारंटी को पकड़ते तो भी आठ पकड़े जा सकते थे। उन्होंने दरोगाआें को काम में सुधार लाने की चेतावनी दी।
अभिलेखों का किया मुआयना
- एसएसपी के सुबह ही थाने पहुंचने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अपनी साइकिल थाने के बाहर खड़ी की। इसके बाद सीधे थाने के कार्यालय में पहुंच गए। कार्यालय में रखे रजिस्टरों का निरीक्षण किया। आकस्मिक रजिस्टर को वह कब्जे में लेकर अपने साथ ले गए।
मार्डन चौकियों का होगा निर्माण
एसएसपी एन कोलांचि ने बातचीत में बताया कि जिले में भरथना की तुरैया, जसवंतनगर की धरवार व बलरई की कचौरा घाट चौकियों को मार्डन तरीके से बनाया जाएगा। चौकियां तीन मंजिल बनेंगी। उनके बाहर शौचालय आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। तीन मंजिल चौकियों में नीचे कार्यालय व ऊपर कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था रहेगी।