{"_id":"8ea731c6d29742525e8a56925609e237","slug":"sports-university-will-open-in-saifai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पहलवानी के साथ ही सियासत में कदम रखा था। सियासी अखाड़े में भी उनको सभी को चित किया। उनकी बुलंदी के साथ सैफई भी विश्व के फलक पर चमकने लगा। सैफई में देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनने जा रही है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने इसके लिए अनुमति दे दी है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए 100 एकड़ जमीन मांगी गई थी। यह जमीन सैफई से लगे अमरमीपुर गांव में मिली है। यह गांव मैनपुरी में आता है इसलिए वहां के डीएम ने 20 करोड़ में जमीन उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
सैफई में पहले से ही स्टेडियम के साथ ही स्पोर्ट्स कालेज हैं। वहां से काफी अच्छे खिलाड़ी निकले हैं। प्रदेश में स्पोर्ट्स कालेज तो कई हैं, लेकिन स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नहीं है। मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
इसके बाद इसकी मंजूरी के लिए बिल राज्यपाल को भेजा गया था। राज्यपाल से इसकी मंजूरी मिलने के बाद जिला खेल अधिकारी योगेंद्र पाल सिंंह ने सौ एकड़ जमीन का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जमीन मैनपुरी के जिलाधिकारी के क्षेत्र में आती थी, इसलिए मुख्यमंत्री ने डीएम मैनपुरी को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।
उन्होंने 20 करोड़ मूल्य की सौ एकड़ जमीन स्टेडियम के पास ही उपलब्ध करा दी है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जमीन हैंडओवर होने के बाद इसके निर्माण के लिए बजट मांगा जाएगा। चार महीने के अंदर सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश सिंंह यादव से शिलान्यास कराया जाएगा।
सैफई में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने के लिए डीएम मैनपुरी ने 100 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी है। जमीन हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण के लिए इस्टीमेट बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। यह देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी होगी। यहां सारी सुविधाएं मिलेंगी।-योगेंद्र पाल सिंह, जिला खेल अधिकारी, इटावा