फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sports

स्टेट वॉक रेस में देवरिया व इटावा सबसे पहले पहुंचे फिनिश लाइन पर 11

Sun, 27 Dec 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
sports
ोटो संख्या 40 - पुरुष वर्ग 20 किमी वॉक रेस में प्रतिभाग करते धावक - फोटो : ETAWHA
सैफई (इटावा)।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के एथलेटिक्स स्टेडियम में 54वीं राज्य स्तरीय वॉक रेस में प्रदेश के कई जनपदों के धावकों ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी फरवरी में रांची में होने वाली नेशनल वॉक रेस चैंपियनिशप में भाग लेंगे।
वॉक रेस का शुभारंभ एशियन गेम्स मेडलिस्ट व स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के कोच सिद्धार्थ कृष्णा ने गन फायर के साथ किया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव एसके यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आने वाली राष्ट्रीय वॉक रेस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे जो कि फरवरी-मार्च माह में रांची झारखंड में होगी। प्रतियोगिता समापन पर एसडीएम सैफई हेम सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और आयोजकों को बधाई दी। प्रतियोगिता के निर्णायक डा. राजन भाटिया, डा. दलवीर सिंह, दिनेश जायसवाल, जय सिंह, प्रदीप, आमिर, अलका पाठक, कमल सिंह, विमलेश यादव, मो. जियाउर्रहमान, राजेश गौड़, प्रमोद कुमार, यामिनी सिंह, रामेश्वर रहे। प्रतियोगिता के मंच का संचालन राजीव कुमार व मो. जियाउर्रहमान ने किया। इस अवसर पर मीतू सिंह, राम सुशील, उपेन्द्र सेंगर, पुष्पेन्द्र सेंगर, कमलेश कुमार यादव, तूबा रहमान आदि मौजूद रहे। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

वॉक रेस के विजेता प्रतिभागी
पुरुष 20 किमी - सुनील कुमार (देवरिया) प्रथम, राहुल (बनारस) द्वितीय व शशिकांत (इटावा) तृतीय।
महिला 20 किमी - राखी खुशवाला (सैफई इटावा) प्रथम, ममता पाल (बनारस) द्वितीय व शमीमा खातून (मुरादाबाद) तृतीय।
20 वर्षीय बालिका 10 किमी - नेहा सैनी (सहारनपुर) प्रथम व आरती खुशवाला (बनारस) द्वितीय।
20 वर्ष से कम बालक 10 किमी - सूरज यादव (बनारस) प्रथम, वैभव (सहारनपुर) द्वितीय व अर्जुन कुमार (सैफई इटावा) तृतीय।
18 वर्षीय बालिका 10 किमी - रूपाली (सैफई इटावा) प्रथम, अंशु (सहारनपुर) द्वितीय व तापसी (मुरादाबाद) तृतीय।
16 वर्ष से कम बालिका 3 किमी - साक्षी सिंह यादव (बनारस) प्रथम, संजना पटेल (बनारस) द्वितीय व शिखा यादव (बनारस) तृतीय।
16 वर्ष बालक 5 किमी - ओंकार पटेल (लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज) प्रथम व प्रदीप (कुशीनगर) द्वितीय।
लॉकडाउन के बाद पहला आयोजन
प्रतियोगिता के आयोजक सिद्धार्थ कृष्णा व निर्णायक मो. जियाउर्रहमान ने बताया कि कोरोना के चलते लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश में यह किसी भी खेल प्रतियोगिता का राज्य स्तर पर पहला आयोजन है। विजेताओं को राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed