{"_id":"5e0f8f448ebc3e87ec800688","slug":"sports-etawha-news-knp536157842","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा ने मेरठ को 16 रनों से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा ने मेरठ को 16 रनों से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शौर्य क्रिकेट क्लब की ओर से रामदुलारे यादव स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को इटावा ने मेरठ को 16 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। राजकीय इंटर कालेज के मैदान में खेले गए मैच में शौर्य क्लब इटावा के कप्तान इरशाद ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
निर्धारित 20 ओवरों में पूरी टीम 164 रन बनाकर आउट हो गई। इटावा की ओर से कप्तान इरशाद ने 70 रन की शानदार पारी खेली। अमित यादव ने 20 रन, आशीष यादव ने 19 रन बनाए। मेरठ की ओर से शिखर और प्रबल लकी ने 3-3 विकेट लिए। 165 रनों का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी मेरठ की पूरी टीम ने शानदार संघर्ष करते हुए 148 रन बना पाए। मेरठ की तरफ से प्रशांत ने 39 रन व सुमित यादव ने शानदार 38 रन बनाए।
शिखर ने 14 रन बनाए। इटावा की ओर से सनी ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट, अतुल और अमित ने दो-दो विकेट लिए। मैन आफ दी मैच इरशाद मेव को दिया गया। अंपायरिंग एच अब्बास व सलीम हुसैन, स्कोरिंग फैज मेव, जीतू यादव, गुलजार गामा व शफीक खान ने की।