फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sports

दिल्ली को 58 रनों से हराकर लखनऊ ने जीती चैम्पियनशिप

Thu, 28 Nov 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
sports
इटावा। राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर शौर्य क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित रणवीर सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेेंट का फाइनल मैच बुधवार को दिल्ली एवं लखनऊ की टीमों के बीच खेला गया। दिल्ली को 58 रनों से हराकर लखनऊ की टीम ने चैंपियनशिप जीत ली। पूर्व सांसद मैनपुरी तेज प्रताप सिंह यादव ने विजेता टीम को शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

लखनऊ के कप्तान विपिन चंद्रा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवरों में टीम ने 195 रन बनाए। कप्तान विपिन ने 50, प्रियांशु श्रीवास्तव ने 41, अभय सिंह ने 35 एवं दिव्य प्रकाश ने 22 रन बनाए। दिल्ली की ओर से जिया उल हक ने 3 दिवाकर ने एक विकेट हासिल किया। 196 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी दिल्ली की पूरी टीम 20.4 ओवरों में 137 रनों पर ही ढेर हो गई। दिल्ली की ओर से मयंक त्यागी ने 27, जिया उल हक ने 24 एवं कौशल ने 23 रन बनाए। लखनऊ की ओर से मुनिंदर मौर्य ने 4, अतुल ने 2, विपिन चंद्रा ने 3 विकेट प्राप्त किए। मैन आफ दी मैच एवं मैन आफ दी सीरिज विपिन चंद्रा को घोषित किया गया। बेस्ट बालर अतुल मिश्रा एवं बेस्ट बैट्समैन प्रियांशु श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद तेज प्रताप एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव एवं पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद का 51 किलो की माला एवं बैज लगाकर सम्मान किया गया। अंबरीश यादव, आनंद यादव, लालजी दुबे, बाबाजी, डैनी यादव मौजूद रहे। अंपायरिंग एच अब्बास एवं राजकपूर राणा ने की। स्कारिंग की भूमिका सोमू ठाकुर व कमेंटरी गुलजार गामा एवं शफीक खान ने की। सोनू वशीर, सलीम हुसैन, अमित यादव, आशीष यादव, शशांक पाठक ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed