{"_id":"5fd8f4a68ebc3e3c4d57a613","slug":"sports-etawah-etawah-news-etawha-news-knp6001062184","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी को हराकर इटावा ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी को हराकर इटावा ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट
विज्ञापन
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी 12 वें स्व. रणवीर सिंह स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन मंगलवार को इटावा क्रिकेटर्स और चैंपियंस क्लब झांसी के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें इटावा क्रिकेटर्स विजयी रहा।
इटावा क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इसमें अक्षत पांडेय ने 53, देवेंद्र तरौलिया ने 46, नवीन कठेरिया ने 28, गौतम रघुवंशी ने 16, धनवेश पटेल ने 11 व अंकुर मालिक ने 10 रन जोड़े। झांसी के गेंदबाज जितेंद्र, विश्वदीप व हमजा ने 2-2 और मोहित यादव व अमित यादव ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा कर रही चैंपियंस क्लब झांसी की टीम 25 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 137 रन ही बना सकी। इसमें सर्वाधिक लकी के 33, मिनी कामरान के 29, मुकुल यादव के 18 और अमनदीप यादव व मोहित यादव ने 11-11 रन तथा विश्वदीप सिंह के 10 रन शामिल रहे। इटावा क्रिकेटर्स के गेंदबाज तरुण सिंह और धर्मेंद्र सिंह ने 2-2 विकेट और देवेंद्र तोरोलिया, गौतम रघुवंशी व अनिकेत सिंह ने 1-1 विकेट लिया। देवेंद्र तोरौलिया को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। टूर्नामेंट के सह संयोजक रेहान अजीज ने बताया कि आज सेमीफाइनल जावेद अकेडमी फिरोजाबाद और इटावा क्रिकेटर्स के बीच मैच खेला जाएगा।