फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sports Azamgarh Aces beat Lucky, Barabanki

एसेज स्पोर्ट्स आजमगढ़ ने लकी बाराबंकी को हराया

Mon, 28 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 28 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sports Azamgarh Aces beat Lucky, Barabanki

रणवीर सिंह यादव स्मृति सैफई महोत्सव के तत्वावधान में एथलेटिक्स स्टेडियम में चल रही आईजीसीएल में सोमवार को एसेज स्पोर्ट्स आजमगढ़ ने लकी क्रिकेट क्लब बाराबंकी को छह विकेट से हराया।

विज्ञापन


लकी क्रिकेट क्लब बाराबंकी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.5 ओवरों में 108 रन बनाकर आउट हो गई। बल्लेबाज हाफिज जुबैर ने 13 गेंद में 32 रन बनाए और अलीमुददीन ने 12 गेंद में 18 रन बनाए। आजमगढ़ के दिलीप ने चार और सौरभ दो विकेट लिए।
विज्ञापन


एसेज स्पोर्ट्स आजमगढ़ ने दिए गए लक्ष्य को 10.5 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। आजमगढ़ की ओर से विनय ने 29 गेंदों में 39 नाबाद रन बनाए। नौशाद ने पांच गेंदों में 19 रन बनाए। एसेज स्पोर्ट्स आजमगढ़ की टीम ने चार विकेट खोकर 110 रन बनाकर मैच छह विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकी क्रिकेट क्लब बाराबंकी के अब्बास ने दो ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया। मैन आफ द मैच नौशाद को चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed