फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Specialists did not arrive, routine doctors saw patients

Etawah News: नहीं पहुंचे विशेषज्ञ, रुटीन डॉक्टरों ने देखे मरीज

Mon, 26 Feb 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Specialists did not arrive, routine doctors saw patients
चकरनगर/भरथना। आरोग्य मेलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के न पहुंचने से मरीज भी न के बराबर पहुंच रहे हैं। रविवार को पिपरौली गढि़या पर तैनात चिकित्सक की ड्यूटी पोस्टमार्टम में लगी होने से सिर्फ फार्मासिस्ट ने ही मरीज देखकर दवाएं दीं।
विज्ञापन


शासन की प्राथमिकता पर चलाया जा रहा आरोग्य मेला डॉक्टरों और स्टाफ की कमी से लोगों को लाभ नहीं दे पा रहा है। पीएचसी पर लगने वाले मेलों में विशेषज्ञों के न आने से मरीजों ने आना कम कर दिया है। भरथना के बाहरपुर गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ. जितेंद्र बाजपेयी ने दोपहर साढे 12 बजे तक 31 मरीज देखे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज वायरल के आए हैं। चकरनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमंतपुरा और पिपरौली गढ़िया केंद्र पर मरीज नहीं पहुंच रहे हैं। हनुमंतपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. राकेश यादव की ओर से आरोग्य मेले आयोजन किया गया। इसमें दो बजे तक मात्र आठ मरीज देखे गए। पिपरौली गढ़िया केंद्र पर डॉ. वरुण चौधरी की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट ने मरीज देखे। तीन बजे तक कुल 16 मरीज आए। सीएमओ डॉ. गीताराम ने बताया कि आरोग्य मेले में सभी डॉक्टरों को पहुंचने के निर्देश हैं। डॉक्टर वरुण की पोस्टमार्टम ड्यूटी थी। यही कारण रहा कि वह उपस्थित नहीं हो सके। जिन केंद्रों पर डॉक्टर नहीं पहुंच रहे हैं, उनसे जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed