फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   special Holi in khitora

खितौरा में होगी खास होली

Sat, 28 Feb 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 28 Feb 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
special Holi in khitora

बाबा जय गुरुदेव की जन्मस्थली खितौरा कोठी में इस वर्ष 5 मार्च से 7 मार्च तक आध्यात्मिक होली सत्संग मेला का आयोजन किया जा रहा है। अभी तक इस कार्यक्रम का आयोजन उनके मथुरा स्थित आश्रम पर होता आया है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियों जोरशोर से चल रही हैं। जय गुरुदेव के सेवादार दिन रात एक करके तैयारियों मेें जुटे हैं। देश के साथ ही विदेशी भक्तों सहित हजारों लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन


आश्रम में चल रहीं तैयारियों का गुरुवार को जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा एवं खितौरा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज महाराज ने जायजा लिया। वह व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। उन्हें जहां खामी मिली उसे दुरुस्त करने के निर्देश उन्होंने समिति के पदाधिकारियों सहित सेवादारों को दिए।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी राजेंद्र भसीन एवं मेला प्रभारी चरन सिंह एडवोकेट ने बताया कि इससे पहले होली मेला मथुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम में लगता था। कार्यक्रम में देश विदेश सहित विभिन्न स्थानों से भक्त आते हैं। इस वर्ष पहली बार बाबा जय गुरुदेव की जन्मस्थली खितौरा में इसका आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेला परिसर को 31 सेक्टर में बांटा गया है। इस पूरे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए नवनिर्मित सवा दो लाख लीटर की पानी की टंकी से पाइप लाइन का विस्तार किया गया है। टैंकरों द्वारा भी जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। मेले में आने वाले अतिथियों के लिए आवास तथा भक्तजनों के लिए भी अस्थाई आवास तैयार किए जा रहे हैं।


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नित्य सत्संग के लिए मंच एवं पंडाल बनाया गया है। पंकज महाराज के साथ महामंत्री डा. रामकृष्ण, मनुभाई डी पटेल, कोषाध्यक्ष डॉ. केके मिश्रा, मंत्री विनय कुमार सिंह, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, संतराम चौधरी, प्रमोद कुमार यादव, जीतू भाई आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed