फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Spaiyon taught lessons of responsibility

सपाइयों को पढ़ाया जिम्मेदारी का पाठ

Wed, 17 Feb 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 17 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Spaiyon taught lessons of responsibility
इटावा-फर्रुखाबाद एमएलसी सीट के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की बैठक में सपा मुखिया के अनुज पार्टी के वरिष्ठ नेता राजपाल सिंह यादव ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया। कहा कि इस चुनाव में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, नगरपालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य समेत ग्राम प्रधान व ब्लाक प्रमुख अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पार्टी ने इस सीट से पुष्पराज जैन पम्मी को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन



पार्टी पदाधिकारियों को अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करना है। मंगलवार को केकेडीसी में हुई उक्त बैठक में मुख्य अतिथि बसरेहर ब्लाक प्रमुख अजंट सिंह यादव ने कहा कि सपा के विकास कार्य पार्टी के पक्ष में लहर बना रहे हैं। सपा प्रत्याशी जैन काफी मतों से जीतेंगे।
विज्ञापन



 सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने प्रत्याशी जैन को सपा का कर्मठ सिपाही बताया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विधान परिषद में सपा प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल यादव, राज्य मंत्री उमेश दीक्षित, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, विधायक कन्नौज  अनिल दोहरे, रतन चौधरी, फुरकान अहमद, चेयरमैन नपा कुलदीप गुप्ता संटू, शहर अध्यक्ष मुबारक अंजुम, कन्नौज सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव पंकज यादव, जिला प्रवक्ता राकेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष चंदन सिंह बघेल आदि ने एमएलसी चुनाव में सपा की जीत सुनिश्चित बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed