फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP spirited crowd of young activists drove bicycles

सपा के युवा कार्यकर्ताओं ने जोशोखरोश से चलाई साइकिल

Wed, 11 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 11 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
SP spirited crowd of young activists drove bicycles
साइकिल चलाते चेयरमैन प्रतिनिधि अजय यादव गुड्डू, साथ में सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव आदि अन्य। - फोटो : अमर उजाला
नगर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा निकाली गई, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अजय यादव गुड्डू के नेतृत्व में निकली इस साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों को सपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



इस साइकिल यात्रा को दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने तिलक रोड से झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा मोतीगंज, तिलक रोड, राजागंज, यादव नगर, नेविलगंज, गली गोदाम से जवाहर रोड, स्टेशन रोड, बालूगंज, पुराना भरथना, मंडी रोड, गिरधारीपुरा, मंदिर दानसहाय, ब्रजराज नगर होती हुई अवध राईस मिल पर समाप्त हुई। इस दौरान सभासद रंजीत सिह गांधी रनिया ने साइकिल यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन



साइकिल यात्रा में सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, भरथना विधायक सुखदेवी वर्मा, ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, राजेश्वरी, व्यापारी नेता रज्जन पोरवाल, केके यादव, नरेंद्र, सुनील यादव, मनीष गुप्ता, विनोद यादव,  सुधीर पोरवाल, रणवीर वर्मा, अशोक गुप्ता, अशोक मास्टर, सर्वेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, मदन पोरवाल, रामनरेश यादव, गुड्डू यादव, मुन्नू शाक्य, श्याम सिंह कठेरिया, उदल सिंह, बंटू यादव, कमलेश पाठक,आदि कार्यकर्ताआें ने लोगों को सरकारी योजनाएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed