फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP's District Committe were formed

सपा जिलाध्यक्ष को मिली उनकी टीम

Thu, 29 Jan 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 29 Jan 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
SP's District Committe were formed

करीब छह माह बाद सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव अपनी टीम बनाने में कामयाब हो गए। चूंकि यह जिला मुख्यमंत्री समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गृह भूमि है, लिहाजा यहां की जिला कार्यकारिणी को घोषित करने से पूर्व सभी बड़े नेताओं की मंजूरी काफी अहम रहती है।

विज्ञापन


बुधवार को जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए कार्यकारिणी की जानकारी दी। सपा की जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष के बाद सबसे अहम पद जिला महासचिव का है। इस पद पर अपेक्षा के अनुरूप पहले भी इसी पद पर रहे चुके चौगुर्जी निवासी कृष्ण मुरारी गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष का कहना भी रहा कि चूंकि इस पद की इच्छा रखने वाले अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को पहले ही आभास हो चुका था, लिहाजा किसी अन्य ने फरमाइश नहीं की। जिला कार्यकारिणी में अमूमन पुराने चेहरों को जगह दी गई है। कुछ नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। जिले के सभी क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं कानपुर मंडल के संगठन प्रभारी सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने भी कुछ लोगों को जोड़ा है। अन्य पदाें पर आशीष राजूपत, हेमरुद्र सिंह सेंगर, पूर्व चेयरमैन नपा फुरकान अहमद, पंडित रतन चौधरी को उपाध्यक्ष, अनिल प्रताप यादव को कोषाध्यक्ष, राजेश यादव, वीरेंद्र शाक्य, चंदगीराम यादव, तरनपाल सिंह कालरा, पप्पन सिद्दीकी, धीरेंद्र यादव, संजयपाल, मनोज यादव बंटी, सिग्रेश यादव को सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा रामचंद्र शाक्य, रसीद जफर, सुरेश यादव, मनोज राणा, अमर सिंह पाल, धर्मेंद्र प्रजापति, मन्नीलाल गुप्ता, बिक्की गुप्ता, शमी कुरैशी, रंजीत सिंह राठौर, सरिता सिंह, जुम्मन अब्बासी, बीनू दुबे, फतेह सिंह यादव, अजय कुमार दुबे, सुहेल इम्तियाज, पप्पू तिवारी, सुनील यादव बॉबी, अजय राज दुबे समेत 35 जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।

जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि मेंबरशिप देखने के चलते कमेटी बनाने में देरी भले ही हुई हो। जल्द ही इसका कामकाज दिखेगा। इस कमेटी में उसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसने पार्टी के निर्देशानुसार 15 सक्रिय बनाए हैं। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव पर निगाहें टिकी हैं।


अगली बार सपा की सरकार बनना बेहद जरूरी है। दो वर्ष का वक्त बचा है, इसलिए सभी को पूरी ईमानदारी के साथ सरकार नीतियों के साथ गरीबों के हित में अपने प्रयास जारी रखने होंगे। वार्ता के दौरान ललित दुबे, ज्ञान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed