फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP's defeat, eyes fixed on the head

सपा की रार को लेकर मुखिया पर लगी निगाहें

Fri, 16 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला इटावा
अमर उजाला इटावा Updated Fri, 16 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
SP's defeat, eyes fixed on the head
पक्का तालाब पर चौराहे पर एक दुकान पर सपा में चल रही उथलपुथल की चर्चा में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी में चल रही चाचा-भतीजे की रार को लेकर सपा मुखिया के पैतृक इलाके के लोग भी चिंतित नजर आ रहे हैं। गली चौराहों पर चर्चाओं का दौर जारी है। कोई सपा मुखिया के लिए अग्निपरीक्षा का वक्त बता रहा है तो कोई इसे सियासी शिगूफा, लेकिन इतना साफ है कि हर कोई सपा मुखिया के फैसले का इंतजार कर रहा है।  
विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार में सियासत को लेकर मचे घमासान की चर्चा अब बाजारों, चौराहों पर भी आम हो गई है। आम लोगों की राय है कि परिवार का आपसी मसला है तो आपस में ही सुलझाया जाना चाहिए। शाम छह बजे पक्का तालाब चौराहा एवं पुरबिया टोला मैदान में भी खड़े लोगों के बीच चर्चा का यही बिंदू रहा।
विज्ञापन


कुछ लोग टीवी चैनलों पर सपा से जुड़ी खबरें देखने में व्यस्त रहे। चूंकि इटावा मुलायम सिंह यादव का गृह जनपद है। इसलिए सैफई परिवार में लोगों को बहुत दिलचस्पी रहती है। हर कोई किसी न किसी रूप में सैफई परिवार से जुड़ा हुआ है। पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच चल रही सियासी खींचतान के बाद लोगों की दिलचस्पी सपा में बढ़ गई है। हर कोई यह जानने को उत्सुक है अब आगे क्या होगा। कोई शिवपाल सिंह यादव का तो कोई मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पक्ष प्रस्तुत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति के जानकारों का कहना है कि मुलायम सिंह यादव को विपरीत परिस्थितियों में भी हालात अपने पक्ष में करने की कला आती है। यही कारण है कि  विपक्ष कभी मुलायम सिंह यादव पर हावी नहंीं हो पाया। लोगों का कहना है कि मुलायम सिंह यादव दोनों लोगों के बीच सुलह करवाकर सपा को विधानसभा चुनाव की तैयारियों की ओर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed