फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP leader threatened retired policeman with murder

Etawah News: सपा नेता ने सेवानिवृत सिपाही को दी हत्या कराने की धमकी

Sun, 01 Oct 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 01 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
SP leader threatened retired policeman with murder
इटावा। सपा नेता ने सेवानिवृत सिपाही को हिस्ट्रीशीटर पाशू से हत्या कराने की धमकी दी। सेवानिवृत सिपाही ने सपा नेता पर 70 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसएसपी आदेश पर फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर पुरानी पीएसी गली निवासी कमलेश कुमार ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर गुहार लगाई। बताया कि अशोक नगर गली नंबर चार में रहने वाले सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख किशनी रामनरेश यादव ने विश्वास में लेकर उससे 70 लाख रुपये उधार लिए थे। सपा नेता एक सराफ के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करते हैं। कुछ महीने पहले उसने अपने रुपये मांगे तो उन्होंने सपा नेता ने आनाकानी की। लोगों को एकत्रित करने पर बात की तो लिखित में रुपये वापस करने का वादा किया।
विज्ञापन

इसके तहत वह कुछ लोगों के साथ सुंदरपुर सपा नेता के खेत पर गया तो अपने बेटों विकास व विवेक के साथ गालीगलौज करते हुए धमकाने लगे और कहा कि रुपये हमने उन्होंने अपने गुर्गे अनीस उर्फ पाशु को दे दिए। अब वह चित्रकूट जेल से छूट आया है। जल्द ही तेरी हत्या करा देंगे। इस धमकी से पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रामनरेश उसके बेटे विकास, विवेक व अवनीश उर्फ पाशू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनरेश ने बताया कि सभी आरोप गलत हैं। उक्त शिकायतकर्ता के साथियों ने खुद ही मेरे रुपये लिए हैं। सभी रुपये आरटीजीएस से दिए हैं। इसलिए मेरे पास सुबूत भी हैं। निष्पक्ष जांच करा ली जाए तो पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed