फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP leader files FIR against inspector for car theft

Etawah News: सपा नेत्री ने दरोगा के खिलाफ कार चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई

Sun, 15 Feb 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
SP leader files FIR against inspector for car theft
बकेवर। महेवा कस्बा सपा नेत्री ने महेवा चौकी पर तैनात रहे चौकी इंचार्ज पर दो माह पूर्व कार चोरी कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने एसआई के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। आरोपी एसआई वर्तमान में कन्नौज के ठठिया थाना में तैनात हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के मंदिर महेवा निवासी सपा नेत्री व किसान यूनियन से जुड़ी सरिता यादव ने सीओ भरथना को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि साल 2018 में महेवा पुलिस चौकी पर तैनात रहे चौकी इंचार्ज राकेश पटेल का 2020 में कन्नौज स्थानांतरण हो गया। वर्तमान में वह कन्नौज के ठठिया थाने में तैनात है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि सात दिसंबर 2025 को रात में महेवा सीएचसी परिसर में उसकी कार खड़ी थी। सुबह जब वह कार लेने पहुंची तो कार गायब थी। सपा नेत्री ने सीएचसी का सीसीटीवी कैमरा चेक कराया तो कैमरे में एसआई राकेश पटेल कार का शीशा तोड़कर उसे ले जाते हुए नजर आए। महिला के मुताबिक इसके बाद वह शिकायत लेकर बकेवर थाने गईं लेकिन पुलिस ने महेवा चौकी में प्रार्थना पत्र देने की बात कहकर चलता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि इसके बाद उसने राकेश पटेल से गाड़ी चोरी होने के बाबत बात की तो राकेश पटेल ने उसके साथ अभद्रता की। पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र को सीओ भरथना ने गंभीरता से लिया और बकेवर थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि सपा नेत्री की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed