फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP Bsrehr block away bicycles

बसरेहर ब्लाक में चली सपा की साइकिल

Fri, 06 May 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 06 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
SP Bsrehr block away bicycles
झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना करते ब्लाक प्रमुख बसरेहर अजंट सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
सपा सरकार की योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को भी सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। साइकिल रैली बसरेहर ब्लाक के कई गांवों में पहुंची और लोगाें को सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



साइकिल रैली को ब्लाक प्रमुख बसरेहर अजंट सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली में सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, सपा जिला महासचिव कृ ष्ण मुरारी गुप्ता, उपाध्यक्ष आशीष राजपूत व समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य गोपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली।
विज्ञापन



इस मौके पर ब्लाक प्रमुख यादव ने कहा कि सपा सरकार ने बिना भेदभाव के विकास कार्य किए हैं। उन्हाेंने कहा कि आज युवा जागरूक हो गया है। वह 2017 में समाज के हर व्यक्ति के उत्थान के लिए पुन: प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, सपा जिला महासचिव कृ ष्ण मुरारी गुप्ता, उपाध्यक्ष आशीष राजपूत व समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य गोपाल यादव, मुबारक अंजुम, नपा अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू, स्वदेश यादव, हाजी अब्दुल मन्नान, नफीसुल हसन अंसारी, विक्की गुप्ता, आदित्य गोविंद यादव, देवेंद्र भदौरिया, अजय दुबे, वीरेंद्र सिंह, नगेंद्र यादव, मेघाव्रत यादव, गोल्डी यादव, रामनरेश यादव ने ग्रामीणों को सपा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।



साइकिल यात्रा ग्राम दतावली, हरिहरपुरा, उदयपुरा, अमृतपुरा, कृपालपुरा होकर बसरेहर पहुंचकर पूर्ण हुई। सपा जिला प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि शुक्रवार छह मई को साइकिल यात्रा प्रात: 9.30 बजे चितभवन से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed