फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Some people want to take the country in the wrong direction: Shivpal

देश को कुछ लोग गलत दिशा में ले जाना चाहते : शिवपाल

Thu, 17 Aug 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 17 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Some people want to take the country in the wrong direction: Shivpal
इटावा। 23 वीं विशाल श्रद्धांजलि यात्रा स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को धूमधाम से निकाली गई। इसका शुभारंभ करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। कहा कि अपने स्थ्वार्थ के लिए देश को कुछ लोग गलत दिशा में ले जाना चाहते हैं।
विज्ञापन



तकिया तिराहा इटावा से तीसरी विशाल श्रद्धांजलि यात्रा को हरी झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव ने किया रवाना। जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आजादी की लड़ाई में जितने भी शहीद हुए हम उनको नमन करते हैं। आजादी के बाद कुछ उपलब्धियों को छोड़ दिया जाए तो उपलब्धियां तो मिलीं परंतु जिन उपलब्धियों पर हमारा देश पहुंचना चाहिए था वहां नहीं पहुंचा है। आज क्या हो रहा है अपने स्वार्थ के लिए देश को कुछ लोग किस दिशा की ओर ले जाना चाहते हैं। वहीं लोकतंत्र पर भी हमला करना चाहते हैं। ऐसे लोग जो आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से मिले हुए थे वह देशभक्ति के झूठे लोग देशभक्ति के नारे दे रहे हैं। यह झूठे लोग प्रदेश में ही नहीं इटावा में भी विकास के नाम पर झूठे शिलान्यास झूठे उद्घाटन के पत्थर लगाने का कार्य कर रहे हैं। सपा के किसी कार्यकर्ता को झूठा है या गलत फंसाया गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे। अब फैसला लेना होगा चाहे चुनाव 24 का हो या 27 का। इन झूठे बेइमानों को सत्ता से हटाना होगा। युवा एकता मिशन के संस्थापक पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सुनील यादव ने कहा कि यह यात्रा हम लोग अपने साथियों के सहयोग से देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर पिछले 23 सालों से निकाल रहे हैं। जो पीढ़ी अपने बुजुर्गों या शहीदों का सम्मान नहीं करती है। संचालन समाजवादी पार्टी के नेता आशीष पटेल ने किया। पूर्व सांसद प्रेमदाश कठेरिया, शंभुदयाल दोहरे, रतन चौधरी, प्रदीप वर्मा, खन्ना यादव, सीमा यादव, सुमन गुप्ता इत्यादि ने भी संबोधित किया। श्रदांजली यात्रा में नेताजी मुलायम सिंह को सादर नमन करते हुई झांकी के साथ साथ भारत माता,महात्मा गांधी,शिवाजी महाराज, चंद्रशेखर, भगत सिंह, सुभाष चंद्र, झांसी की रानी इत्यादि की भी झांकियां सम्मिलित होकर चल रही थी। तकिया तिराहे से निकलकर रामगंज चौराहा, साबितगंज चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा,बलराम सिंह चौराहा,पक्के तालाब चौराहा,नुमाइश चौराहा होते हुए नुमाइश ग्राउंड में शहीद स्तंभ में जाकर समाप्त हुई। पक्के तालाब चौराहे से जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा अभिषेक यादव अंशुल ने पैदल चलकर शहीद स्तंभ पर सुनील यादव एवम यात्रा में साथ चल रहे लोगो के साथ पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को याद कर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed