फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Soldier jumped into canal to retrieve dead body

Etawah News: धार में बहे शव को निकालने के लिए नहर में कूदा सिपाही

Sun, 06 Aug 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 06 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Soldier jumped into canal to retrieve dead body
जसवंतनगर। जीवित व्यक्ति के लिए जांबाजी दिखाने वाले पुलिसकर्मी तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन सीओ जसवंतनगर की गारद में लगे एक सिपाही ने मृत शरीर का भी मान रखा। शव को सुरक्षित निकालने के लिए भी अपना जान की बाजी लड़ा दी। करीब एक किलोमीटर तक भोगनीपुर गंग नहर की तेज धार में एक किलोमीटर तैरकर शव को कब्जे में लेकर बाहर निकलवाया।
विज्ञापन




शनिवार को बलरई के पास स्थित भोगनीपुर गंग नहर में एक किशोरी और युवक का शव बहकर आने की सूचना पर सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान मौके पर पहुंचे थे। दोनों शव नहर के भंवर में फंसे हुए थे। गोताखारों ने किशोरी का शव तो निकाल लिया, लेकिन इस बीच ही तेज बहाव में युवक का शव बहने लगा। तेज बहाव में जहां गोताखोर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, वहीं सीओ की गारद में लगे जसवंत सिंह बिना अपनी जान की परवाह किए वर्दी उतारकर नहर में कूद गए। यह देखकर वहां खड़े सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मी और ग्रामीण भौचक्के रह गए। जसवंत सिंह ने शव का पीछा करना शुरू दिया।
विज्ञापन

इस बीच सड़क के रास्ते से पुलिसकर्मी भी उनका पीछा करते गए। करीब एक किलोमीटर दूर कुड़ाखर गांव के पास सिपाही ने शव को कब्जे में ले लिया। तेज बहाव के बीच उसने शव को किनारे छोड़ा और वह भी सुरक्षित निकलकर आया। बाहर आने पर सीओ ने उनकी पीठ थपथपाई। उनके साथियों ने भी उनकी बहादुरी के लिए बधाई दी। सिपाही की बहादुरी की चर्चाएं क्षेत्र में हो रही हैं। सीओ अतुल प्रधान ने सिपाही को 15 अगस्त के मौके पर पुरस्कार से सम्मानित कराने के लिए संस्तुति करते हुए एसएसपी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed