इटावा। शहर के प्रमुख समाजसेवियों ने सदर तहसील में स्थित अहिंसा स्तंभ पर पहुंच कर जनपद को अहिंसा का संदेश दिया।
विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन बेटू ने कहा अहिंसा और शांति की राह पर चलकर महात्मा गांधी ने भारत की आजादी लड़ी थी। देश में जब-जब हिंसा की घटनाएं तेज हुई है तब-तब शांति का दूत बनकर किसी ने हिंसक लोगों को शांति का मार्ग दिखाया है। इस दौरान फिल्म निर्माता भूमिजा फाउंडेशन के रवींद्र चौहान, जनसेवा खादी ग्राम उद्योग की अध्यक्ष नमिता तिवारी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्ष शुभा चौहान, चित्रा फाउंडेशन की संस्थापक चित्रा चौहान, इंटरनेशनल शूटर एकलव्य फाउंडेशन के राहुल तोमर, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रशांत दीक्षित, समाजसेवी रवि चौहान आदि मौजूद रहे।