फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SMGI, chivalry club finals

एसएमजीआई, शौर्य क्लब फाइनल में

Sun, 24 May 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 24 May 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
SMGI, chivalry club finals

जीआईसी ग्राउंड पर चल रही रणवीर-नीलम महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित ट्वंटी-20 कप के पहले सेमीफाइनल में एसएमजीआई ने डाल्फिन क्लब को 59 रनों तथा दूसरे सेमीफाइनल में  शौर्य क्लब ने एफसीसी को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सलीम हुसैन और गौरव तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया है।

विज्ञापन


पहले मैच में एसएमजीआई के कप्तान श्याम यादव ने टॉस  जीतकर पहले बल्लेबाजी करन काो निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विके ट पर 184 रन बनाए। गौरव तिवारी ने 38 गेंदाें में तीन चौकों तथा छह छक्कों की मदद से नाबाद रहकर 65 रन बनाए।
विज्ञापन


आसिफ इकबाल ने 27 गेंदों में सात चौकों तथा चार छक्कों की सहायता से 58 रन बनाए। विवेक यादव ने 15 गेंदों में 26 रन बनाए। जवाब में उतरी डाल्फिन की टीम 15 ओवरों में पांच विकेट पर 125 रन ही बना पाई। एसएमजीआई की ओर से रेहान-विवेक ने दो-दो तथा अरुण ने एक विके ट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में एफसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में आठ विके ट पर 131 रन बनाए। शालू ने 33, फराज ने 20 रन बनाए। शौर्य क्लब ने जवाब में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त  कर लिया। आशीष यादव ने 34, अमित यादव ने 32 रन बनाए। अशीष पंडित 31 रन  बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed