फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Smart meter will not be installed, bill is going out of the budget

Etawah News: नहीं लगवाएंगे स्मार्ट मीटर बिल बजट से बाहर हो रहा

Wed, 14 Jan 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Smart meter will not be installed, bill is going out of the budget
इटावा। शहर में बिजली निगम की ओर से चलाए जा रहे स्मार्ट मीटर अभियान को मंगलवार को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। उर्दू मोहल्ले में जब कार्यदायी संस्था की टीम मीटर बदलने पहुंची तो मोहल्ले के लोग लामबंद हो गए और काम रुकवा दिया। मामला बिगड़ते देख पुलिस भी बुला ली गई। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

विरोध कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि पुराने मीटरों की तुलना में स्मार्ट मीटर तेज दौड़ते हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल बजट से बाहर हो जाता है। यह उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालने जैसा है। इसी जिद पर अड़े लोग टीम को बैरंग वापस भेजने की तैयारी में थे। हंगामा बढ़ने की सूचना पर बिजली निगम के आला अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर की खूबियों को बताकर लोगों के शांत कराया। इसके बाद स्मार्ट मीटर लगने का काम शुरू हो सका। एक्सईएन प्रथम हनुमान प्रसाद मिश्रा ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में कुछ भ्रांतियां थी जिन्हें दूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को बिलिंग में समस्या आती है, तो उसका तत्काल समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed