फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   slogan mein priya ne maaree baajee

स्लोगन में प्रिया ने मारी बाजी

Tue, 23 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
slogan mein priya ne maaree baajee
इटावा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरुकता के संबंध में पोस्टर, स्लोगन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो चंद्रप्रभा ने बताया कि जनपद इटावा में सड़क सुरक्षा को लेकर समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों में विविध आयोजन होना है। इस आशय का निर्देश मिला है।
पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ. रमाकांत राय, डॉ. अमित कुमार और डॉ. डौली रानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। पोस्टर प्रतियोगिता में अरफशा अंसारी प्रथम, मंतशा नाज द्वितीय और अर्चना प्रजापति को तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

स्लोगन प्रतियोगिता में डॉ. अजय दुबे, डॉ. अनुपम सिंह और डॉ. अमित कुमार को निर्णायक नियुक्त किया गया था। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, प्रांजलि भदौरिया द्वितीय और ऋचा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्यामपाल सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा हमारे जीवन से सीधा संबंधित है। कहा कि देश और दुनिया में जिस तरह सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि होती है, उसे देखते हुए विद्यार्थियों तथा नागरिकों में इसे लेकर जागरुकता अभियान चलाना एक अच्छी पहल है।

डॉ. श्यामपाल सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जहां पांच हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
इस मौके पर प्रोफेसर दुर्गेश लता, प्रोफेसर सपना वर्मा और डॉ. श्वेता सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed