फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sleeper bus overturns on expressway, 11 injured

एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, 11 घायल

Tue, 05 Oct 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sleeper bus overturns on expressway, 11 injured
सैफई। ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 133 पर कुदरेल गांव के पास मंगलवार तड़के करीब तीन बजे स्लीपर बस निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के सेफ्टी गार्ड से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे की वजह से एक्सप्रेस-वे पर चीखपुकार मच गई। दुघर्टना में 11 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बलिया से एक स्लीपर बस सोमवार रात को करीब 40 से अधिक यात्रियों को लेकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से दिल्ली जा रही थी। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 133 पर कुदरेल गांव के पास बस के चालक को झपकी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के सेफ्टी गार्ड से टकराकर पलट गई। यह देख बस के पीछे चल रहे वाहनों के पहिये थम गए। राहगीर व बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर काम कर रहे कर्मचारी मदद को दौड़े और सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी।
राहगीरों व कर्मचारियों ने बस के अंदर फंसे राहगीरों को काफी मशक्कत कर बाहर निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से 11 घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया।
बस पलटने की वजह से एक्सप्रेस-वे पर करीब आधे घंटे तक जाम के हालत रहे। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को एक्सप्रेसवे से हटवाया, इसके बाद यातायात चालू हो सका। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया घायलों को सैफई में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों को निजी वाहनों से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया।
ये हुए हादसे में घायल
अंबेडकर नगर के नवादा अशरफ पटी निवासी चंद्रेश कुमार, बलिया के कर्वी निवासी अमित कुमार, बलिया के कर्वी निवासी उमेश प्रसाद, दिल्ली के गली नंबर 163 निवासी आनंद केसरी, बलिया निवासी श्रीकांत, अयोध्या निवासी सतीश कुमार, मऊ निवासी प्रवीण कुमार, सुल्तानपुर के खरौदी कला फाकड़ निवासी सुरजीत कुमार, मऊ निवासी आकाश, अयोध्या निवासी कालिका प्रसाद की पत्नी ज्योति, बलिया के थाना हल्दी, रैपुरा गांव निवासी विद्यानागर गोस्वामी।
धमाके की आवाज सुन खुली नींद
घायल सुरजीत ने बताया कि वह दिल्ली में राज मिस्त्री का काम करता है। बस से दिल्ली जा रहा था। मंगलवार सुबह काम करना था, इसलिए वह बस में सो रहा था। तभी रात करीब तीन बस एक्सप्रेस-वे के सेफ्टी गार्ड से टकराई तो जोरदार धमाका हुआ, जिससे बस पलटी।

होश आने पर सैफई में था। वही, विद्यानागर गोस्वामी ने बताया कि वह घर से नोएडा में राजमिस्त्री का काम करने जा रहे थे। बस में करीब 40 से अधिक यात्री थे। चालक बस तेज चला रहा था। जिस वक्त यह हादसा हुआ विद्यानागर फोन चला रहे थे। एक-दो बार बस हादसाग्रस्त होने से बची थी लेकिन नींद नहीं आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed