{"_id":"64651e576a1fd871a5034a27","slug":"sleeper-bus-broke-the-divider-and-reached-the-other-side-etawha-news-c-12-1-238798-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: स्लीपर बस डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: स्लीपर बस डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड पहुंची
Thu, 18 May 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 18 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01:::डिवाइडर से टकराकर हुई क्षतिग्रस्त बस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ निकल गई। बस में सवार 35 सवारियां बाल-बाल मच गईं।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात करीब दो बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस किलोमीटर संख्या 125 खरगुआ गांव के पास से निकल रही थी। तभी चालक सोनू निवासी चितिया थाना विश्रौलिया जनपद गोंडा को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर पहुंच गई। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सभी सवारियां बच गईं।
दूसरी लेन पर कोई वाहन न होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। बस में एक सहायक सौरभ पाण्डेय निवासी सेमरी थाना गलोरा मौजूद था। सूचना पर मौके पर पहुंची यूपीडा व कुदरैल एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस ने सभी सवारियों को सुरक्षित बस से बाहर निकालकर दूसरी बस से उन्हें उनके गंतव्य के लिए भिजवाया।
क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से चौपला यार्ड खड़ा कराया गया। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर बस में सवार लोगों को सुरक्षित निकालकर दूसरी बस से उन्हें भेजा गया है। बस को चौपला यार्ड खड़ा करवा दिया गया है।