{"_id":"65aaec61828f69fb3203c99b","slug":"skill-development-courses-started-in-polytechnic-and-iti-etawha-news-c-216-1-etw1004-7870-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पाॅलिटेक्निक और आईटीआई में शुरू हुए कौशल विकास के कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पाॅलिटेक्निक और आईटीआई में शुरू हुए कौशल विकास के कोर्स
विज्ञापन
इटावा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और पॉलिटेक्निक में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत रोजगार परक कोर्स शुरू किए गए हैं। इसमें युवाओं को कौशल विकास से संबंधित पाठ्यक्रम पढ़ाए जा रहे हैं। संस्थानों को हर साल 50 युवाओं को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए हैं।
शासन ने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिले की राजकीय आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक में कौशल विकास कोर्सों में प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं। प्रत्येक संस्थान को प्रतिवर्ष 50-50 युवाओं को कौशल विकास से जुड़े कोर्स के तहत प्रशिक्षण देना है। जिले की चार राजकीय आईटीआई व पालीटेक्निक में इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य एके यादव ने बताया कि 240 सीटों का लक्ष्य दिया गया है। उसी अनुरूप कार्य किए जा रहे है।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत जिले की चार आईटीआई को 50-50 सीटों का लक्ष्य दिया गया है। शासनादेश के मुताबिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे युवाओं को हुनरबंद बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
- डॉ. राजकुमार सिंह प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई इटावा।