फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Six trains were affected due to signal failure.

Etawah News: सिग्नल फेल होने से छह ट्रेनें रहीं प्रभावित

Sat, 28 Feb 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Six trains were affected due to signal failure.
भरथना (इटावा)। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक डाउन लाइन पर शुक्रवार शाम इकदिल-भरथना स्टेशन के बीच अचानक सिग्नल फेल हो गया। डाउन में आने वाली ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गय। इस दौरान वंदे भारत, शताब्दी व गोमती समेत छह ट्रेनें प्रभावित रहीं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। रेलवे की तकनीकी टीम ने करीब पौने दो घंटे सिग्नल में खराबी को ठीक किया। इसके बाद रेलवे ट्रैक बहाल हुआ।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार डाउन लाइन पर आने वाली ट्रेनों को इटावा, इकदिल व भरथना में रोका गया। इसमें इटावा की ओर जा रही कानपुर–टूंडला मेमू और स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को भरथना स्टेशन के समीप रोक दिया गया। वहीं, डाउन लाइन पर कानपुर की ओर जा रही अलीगढ़–गोविंदपुरी फास्ट मेमू, वंदे भारत एक्सप्रेस व गोमती एक्सप्रेस समेत दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। करीब सात बजे सिग्नल की समस्या दूर होने के बाद ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
विज्ञापन

इसमें स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 50 मिनट, गोमती एक्सप्रेस एक घंटा, अलीगढ़–गोविंदपुरी फास्ट मेमू 20 मिनट, वंदे भारत एक्सप्रेस 35 मिनट लेट हो गई। पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि सिग्नल में खराबी आ गई थी। इस वजह से करीब पौने दो घंटे रेलवे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed