फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   six speed brealer made overnight

रातोंरात बनवाए छह स्पीड ब्रेकर

Tue, 16 May 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 16 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
six speed brealer made overnight
कृषि इंजीनियरिंग कालेज जाने वाली सड़क पर सोमवार की रात बनाए गए ब्रेकर - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि इंजीनियरिंग कालेज के पास हादसे में छात्रा की मौत पर हुए बवाल के  बाद आखिरकार प्रशासन की नींद टूट गई। जिला अस्पताल से कालेज की ओर जाने वाले मार्ग पर सोमवार राताें रात छह स्पीड ब्रेकर बनवा दिए गए।

विज्ञापन

डीएम चौराहे से सरैया चुंगी तक सीसी रोड बनवाया गया था। इस रोड से भारी वाहन तेज गति से निकलते हैं।  यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस मार्ग पर जिला अस्पताल के अलावा इंजीनियरिंग कालेज भी पड़ता है। लेकिन न तो भारी वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगवाए गए और न ही स्पीड ब्रेकर। कालेज के रजिस्ट्रार डा शौकीन सिंह ने बताया कि कालेज प्रशासन ने कई बार जिला प्रशासन को स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके कारण ही सोमवार को हादसे में स्कूटी सवार बीटेक छात्रा शिखा की मौत हो गई थी। अन्य हादसे में दो छात्र घायल हो गए। इससे नाराज होकर कालेज के छात्रों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग कर जिला अस्पताल में बवाल के बाद रोड पर जाम लगा दिया था। मामला इतना बढ़ने के बाद प्रशासन को स्पीड ब्रेकर बनवाने की याद आई। रात में ही कालेज के पास आधा दर्जन स्पीड ब्रेकर बनवा दिए।
विज्ञापन


डीन और 60 छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट
हादसे में छात्रा की मौत के बाद गुस्साए इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों ने जिला अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद कार को आग के हवाले किया तो मीडिया के कर्मी मौके पर पहुंच गए। छात्रों ने मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट कर उनके कैमरे छीन लिए। मामले में एक न्यूज चैनल के पत्रकार अन्नू चौरसिया ने डीन पर छात्रों को भड़काने का आरोप लगाया है। डीन और 60 अज्ञात छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में अन्नू चौरसिया ने बताया कि छात्रा की मौत के बाद मीडिया कर्मी अस्पताल पहुंचे। तभी वहां मौजूद डीन ने छात्रों को भड़का दिया। उनके कहने के बाद छात्र उग्र हो गए और उन्होंने बवाल करना शुरू कर दिया। वह अपने साथियों  के साथ कवरेज कर रहे थे तभी छात्र उन पर हमलावर हो गए और मारपीट शुरू कर दी। उनके साथी रोहित चौहान व अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो छात्रों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि छात्र उनका कैमरा, मोबाइल और जरूरी कागजात भी लूट लिए। मारपीट में उसे काफी चोट आई है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर डीन के अलावा 60 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मारपीट,  लूट और जान माल की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस छात्रों की पहचान करने में जुटी है।

उपद्रवियों की पहचान को पुलिस ने खंगाली क्लिपिंग
छात्रा की सड़क हादसे में मौत के बाद बवाल करने वालों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों के कैमरों की क्लिपिंग खंगाली है।
छात्रा की मौत के बाद छात्रों ने जिला अस्पताल में जमकर बवाल काटा और इमरजेंसी में तोड़फोड़ के बाद रिटायर्ड सीएमओ की कार को आग के हवाले कर दिया था। छात्रों द्वारा किए गए बवाल के बाद लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं। पुलिस ने जब छात्रों को बवाल करने से रोका तो उन पर भी पथराव किया। छात्रों ने रोड पर जाम लगाया। तोड़फोड़ के मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डा अशोक कुमार पालीवाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़ करने व अराजकता का माहौल पैदा करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी ने सीसीटीवी फुटेज के अलावा फोटो के जरिये उनकी पहचान करने का प्रयास किया। कुछ छात्रों की पहचान भी कर ली गई है। सीओ सिटी ने बताया कि उपद्रव करने वाले छात्रों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जांच के लिए बनी छह सदस्यीय कमेटी
कृषि इंजीनियरिंग कालेज की छात्रा शिखा यादव की हादसे में हुई मौत के बाद जिला अस्पताल में हुए बवाल के मामले की जांच को कालेज प्रशासन ने वरिष्ठ प्राध्यापक मोहम्मद गुफरान की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय कमेटी बनाई है। जो तीन दिन के अंदर उपद्रवी छात्रों को चिह्नित कर रिपोर्ट डीन को देगी।
मंगलवार को कालेज डीन डा. एचसी सिंह समेत स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने अकादमिक भवन में मृत छात्रा शिखा यादव की आत्मा की शांति को दो मिनट का मौन रखा और पीड़ित परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। डा. सिंह ने हादसे के बाद उपजे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी का गठन किया। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट को यूनीवर्सिटी के वाइस चांसलर के पास कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

कमेटी में शामिल हैं ये लोग
प्राध्यापक प्रो. मोहम्मद गुफरान की अध्यक्षता में प्रभारी सुरक्षा/ सह प्राध्यापक डा. देवेंद्र सिंह, सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण सत्येंद्र पाल, सीवी पॉल छात्रावास के अधीक्षक एमए हुसैन, कुरियन छात्रावास के अधीक्षक दिलीप कुमार वर्मा और विश्वेश्वरैया छात्रावास के अधीक्षक सुभाष चंद्र यादव सदस्य होंगे।


बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र के सामने बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में छात्रा की मौत के बाद चालक बाइक छोड़क र भाग गया था। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। मृतक छात्रा के पिता ने अज्ञात बाइक  सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिनेश कुमार यादव ने बताया कि उनकी पुत्री शिखा सहेली वैशाली के साथ जा रही थी। तभी तेजी से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में शिखा की मौत हो गई। जबकि  वैशाली गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है। बाइक के रजिस्ट्रेशन के संबंध में परिवहन अधिकारी से जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed