फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Six lakh stolen from businessman's house in Lakhna

लखना में व्यापारी के घर छह लाख की चोरी

Tue, 10 May 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Six lakh stolen from businessman's house in Lakhna
घटना की जानकारी देती पीड़ित महिला। संवाद - फोटो : ETAWAH
बकेवर (इटावा)। लखना में पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर व्यापारी के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी, जेवर समेत छह लाख का माल समेट ले गए। फारेंसिक टीम न बुलाने से व्यापारियों में नाराजगी रही।
विज्ञापन

लखना पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूरी पर कालिका मुहाल में पक्का तालाब के पास रहने वाले अजय पाल पुत्र स्वर्गीय छुन्ना पाल की कालका मंदिर के सामने प्रसाद की दुकान की है। अजय ने बताया कि सोमवार रात नौ बजे तिलक समारोह में विरौंधी गांव गए थे। पत्नी प्रीति दोनों बच्चों को लेकर शकूरपुर गांव शादी में गई थी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे लौटे तो ताले टूटे मिले। आलमारी से चोरी 80 हजार रुपये, सोने के दो हार, दो सोने की चेन, छह अंगूठी सहित छह लाख से अधिक का माल समेट ले गए। थाना प्रभारी बकेवर विद्या सागर सिंह ने कहा जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर वर्कआउट किया जाएगा। फोरेंसिक टीम न बुलाने से व्यापारियों में नाराजगी दिखी। पुलिस को आलमारी के पास एक पेन मिला है।
विज्ञापन

घर के बाहर बैठे पड़ोसी को भी नहीं लगी भनक
अजय के पड़ोसी रात करीब साढ़े दस ग्यारह बजे बिजली न होने से बाहर बैठे। तब तालाब की सीढ़ियों की तरफ से एक युवक गुजरा था। उसने रात को घर के बाहर बैठने पर टोका भी था। पड़ोसी ने बताया कि 12 बजे तक फोन पर बात करते रहे, लेकिन आहट नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता के घर पर चोरों का धावा
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र के साबितगंज निवासी कामिल कुरैशी उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया की मंगलवार सुबह चार के आस पास घर के सभी लोग सो रहे थे। इस दौरन चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और 55 सौ रुपये सहित दो मोबाइल और अन्य समान चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने कोतवाली में पुलिस को लिखित तहरीर दी है।
सोता रहा परिवार दो लाख का माल ले गए चोर
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के उदय पुरा निवासी सुधीर के घर पर चोरों ने सोमवार रात धावा बोलकर नगदी और जेवरात सहित दो लाख रुपये का समान चोरी कर ले गए। सुधीर ने बताया रात दस बजे के आस पास खाना खा कर अपनी पत्नी सोनम और बच्ची के साथ कमरे में साने चले गए। इस दौरान रात दो बजे के आसपास जीने के रास्ते से चोर आए बगल के कदमरे का ताला तोड़ कर कमरे में रखा बख्शा उठा ले गए।

बक्शे में 60 हजार रुपये नगद और लगभग ढ़ेड लाख रुपये के जेवरात रखे थे। सुबह सो कर उठने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर खेतों में खाली पड़ा बक्शा और कुछ कपड़े बरामद किए हैं। जबकि उसमें रखे नगदी और जेवरात गायब थे। फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर खेत में पड़ा बख्शा और कपड़े। संवाद

घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर खेत में पड़ा बख्शा और कपड़े। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed