फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Six family members including a one-year-old girl are also vulnerable to Corona

एक साल की बच्ची समेत परिवार के छह लोग कोरोना संक्रमित

Mon, 07 Sep 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Six family members including a one-year-old girl are also vulnerable to Corona
फोटो संख्या 05 कोविड 19 की जांच करती स्वास्थ्य टीम - फोटो : ETAWHA
भरथना। नगर के विभिन्न मोहल्लों में नौ महिलाओं समेत 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक परिवार के ही एक साल की बच्ची समेत छह लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन मोहल्लों में 50 लोगों के सैंपल एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को गांधी नगर मोहल्ले में एक ही परिवार का 30 वर्षीय युवक व उसकी भाभी, एक वर्ष की भतीजी, 22 साल की बहन, 70 साल के ताऊ और उनकी 40 साल की पुत्रवधू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

इसी मोहल्ले में 40 वर्षीया महिला व 45 वर्षीय एक पुरुष के अलावा आजाद रोड मोहल्ले में पूर्व चेयरमैन के छोटे की भाई की 45 साल की पत्नी भी संक्रमण की शिकार हुई है। बृजराज नगर में पूर्व फौजी की 65 वर्षीया पत्नी को दो दिन पूर्व बुखार आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव आने पर वह कानपुर में भर्ती है। आदर्श नगर मोहल्ले में 50 साल और मोतीगंज मोहल्ले में 48 साल की महिलाएं भी कोरोना से संक्रमित पाई गई। इसके अलावा ब्रह्मनगर और सरोजनी रोड जय पैलेस मोहल्ले में भी 58-58 साल के दो व्यक्ति, महावीर नगर में 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं।
डॉ. सुरेश चंद्र ने बताया कि गांधी नगर के 70 साल के वृद्ध व्यक्ति को पीजीआई सैफई के कोविड 19 अस्पताल भेजा है। शेष 13 लोग होम क्वारंटीन किए गए हैं। नगर में 50 से अधिक व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट हुए हैं।
ताखा क्षेत्र के कनकुआ गांव निवासी शेर सिंह तोमर आजमगढ़ जिले की फूलपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक थे। पिछले दिनों जांच के दौरान शेर सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लखनऊ के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।

कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु से जुड़े नियमानुसार उनका शव श्रंगीरामपुर लाकर अंतिम संस्कार हुआ। शेर सिंह के दो पुत्र गौरव एवं सौरभ हैं। गौरव वकालत कर रहा है। कनकुआ गांव में शेर सिंह के पिता फूल सिंह रहते हैं। शेर सिंह का गांव में आना-जाना बना रहता था। उनके निधन की सूचना पर गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed