फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sister's funeral procession took place before brother's wedding procession

Etawah News: भाई की बरात से पहले उठी बहन की अर्थी

Tue, 10 Feb 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sister's funeral procession took place before brother's wedding procession
फोटो 12::::प्रिया की फाइल फोटो।
ताखा। ऊसराहार एरवाकटरा मार्ग पर सड़क हादसे में घायल युवती प्रिया (19) की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रिया पुत्री अशोक कुमार निवासी पुरैला को गंभीर हालत में बुधवार को आयुर्विज्ञान विवि सैफई में भर्ती कराया गया था जहां चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। हैरत बात तो यह है कि सोमवार को ही प्रिया के भाई की बरात भी उठनी थी लेकिन परिजन को पहले बेटी की अर्थी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बा ऊसराहार में लगने वाले बुध बाजार में खरीदारी करने के लिए बाइक सवार अनुज उर्फ लालू, प्रिया और जूली एक साथ जा रहे थे। इस दौरान ट्रक की टक्कर से अनुज की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि प्रिया और जूली गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिला अस्पताल में प्रिया की हालत नाजुक बनी हुई थी और रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को प्रिया के भाई अवधेश कुमार की बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदार और मेहमान जुट रहे थे लेकिन बरात से ठीक पहले छोटी बहन की अर्थी उठने से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जिस घर से शहनाई की आवाज गूंजनी थी वहां अब चीख-पुकार और मातम छाया है। मां-बाप सदमे में हैं और परिवार के लोग घटना को याद कर बेसुध हो रहे हैं। परिजन ने बताया कि फिलहाल देर शाम सादगी के साथ बरात उठाने पर विचार चल रहा है। थानाध्यक्ष ऊसराहार बलराज सिंह भाटी ने बताया कि सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed