{"_id":"56e9a9664f1c1b59758b471d","slug":"sirsa-river-rejuvenation-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा नदी का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा नदी का होगा कायाकल्प
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करती सिंचाई विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के बीच से गुजरने वाली सिरसा नदी के दिन बहुरने वाले हैं। इसके लिए 5.56 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इस धनराशि से सिरसा नदी जल्द ही यूरोप की नदियों की तरह साफ सुथरी तथा पक्के किनारों वाली नदी के रूप में दिखाई देगी। इसके लिए सिंचाई विभाग की एक उच्च स्तरीय टीम ने बुधवार को सिरसा नदी का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता (कानपुर) राकेश श्रीवास्तव तथा अधिशासी अभियंता सभाजीत वर्मा ने अपनी टीम के साथ नदी का विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हाल ही में सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई विभागीय बैठक में सिरसा नदी के लगभग 100 किलोमीटर के टुकडे़ को 7 मीटर गहरा तथा 12 मीटर ऊपर पूरा निर्माण किया जाएगा। इसमें 30 किलोमीटर तक नीचे तथा 50 किलो मीटर ऊपर के हिस्से के निर्माण के लिए फिलहाल 5.56 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
जिसमें से 1 करोड़ रुपये का तत्काल आवंटन कर निर्माण इकाई को दिया गया है। जानकारी के अनुसार कुनैया राम नगर से लेकर पंचनदा तक जहां यह नदी यमुना में विलीन होती है, वहां तक निर्माण कार्य किया जाना है। मालूम हो कि नदी में गंदगी होने तथा किसानों को नुकसान होने की शिकायत सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता तथा सभासद राजीव यादव ने सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई मंत्री ने समस्या के समाधान के लिए यह व्यवस्था की है।