फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SIR: Preparations complete to issue notices to 1.37 lakh

एसआईआर : 1.37 लाख को नोटिस जारी करने की तैयारी पूरी

Tue, 13 Jan 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
SIR: Preparations complete to issue notices to 1.37 lakh
इटावा। निर्वाचन नामावली के शुद्धिकरण को लेकर प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण अभियान) के तहत जिले की तीन विधानसभाओं के 1.37 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी करने की तैयारी पूरी हो गई है। अगले एक-दो दिन में यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नोटिस मिलने के बाद मतदाताओं को अपनी पात्रता सिद्ध करने के लिए मात्र सात दिन का समय दिया जाएगा। साक्ष्य न देने पर मतदाता सूची से नाम काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मतदाता सूची में गड़बड़ियों को दूर करने के लिए चिह्नांकित किए गए मतदाताओं में सबसे बड़ी संख्या इटावा सदर विधानसभा की है। यहां 53,996 मतदाताओं को नोटिस दिया जाएगा। इसके साथ ही जसवंतनगर विधानसभा से 48,570 और भरथना विधानसभा से 34,934 मतदाताओं को नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जिन मतदाताओं को नोटिस दिया जाएगा। उन्हें बीएलओ या संबंधित तहसील कार्यालय में सात दिन के अंदर उपस्थित होकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। यदि कोई मतदाता निर्धारित समय सीमा में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करता है, तो निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उसका नाम विलोपित (डिलीट) कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नोटिस के बाद कम से कम सात दिनों का समय सुनवाई के लिए दिया जाएगा। नोटिस दो कापियों में होगी और उसमें कौन-कौन से दस्तावेज देने हैं, इसकी जानकारी दी गई होगी। वहीं दूसरी ओर जनपद में बड़ी संख्या में लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भर रहे हैं। वे हिंदी और अंग्रेजी दोनों में अपना नाम लिखें, जिससे मतदाता सूची व मतदाता कार्ड में उनके नाम की वर्तनी (स्पेलिंग) गलत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed