फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   shrigar of lalju maharahj on gowardhan pooja

गोवर्धन पूजा अन्नकूट उत्सव पर किया लालजू का श्रृंगार, लगाया 56 भोग

Wed, 26 Oct 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
shrigar of lalju maharahj on gowardhan pooja
इटावा। छैराहा स्थित श्री राधा बल्लभ मंदिर में बुधवार दोपहर गोवर्धन पूजा की गई। अन्नकूट उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। फूल बंगला सजाकर श्रीराधा बल्लभ लालजू महाराज का आकर्षक शृंगार किया। 56 भोग लगाया गया। भगवान की पोशाक वृंदावन धाम से मंगवाई गई।
विज्ञापन

पंडित हरनारायण दीक्षित ने गोवर्धन महाराज का पूजन अर्चन कराया। महंत गोस्वामी प्रकाश चंद्र महाराज, गोपाल स्वामी व श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज के विग्रह की पूजा की। परिक्रमा कर परिवार में सुख समृद्धि बनाए रखने की कामना की। संगीतमय भजन कीर्तन किया। भक्तिगीत पर महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।
विज्ञापन

महंत गोस्वामी प्रकाश चंद्र महाराज ने श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजा का महत्व बताया। बताया कि गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने से भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। पूजा के बाद भक्तों को अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नकूट का भोग लगाकर संपन्नता की कामना
बकेवर/जसवंतनगर। अन्नकूट का भोग लगाकर गोवर्धन महाराज से संपन्नता की कामना की गई। घरों में गोवर्धन रखे गए। महिलाओं ने कढ़ी, चावल और अन्नकूट से पूजा की। इसके बाद गोवर्धन भगवान की कथा सुनाई गई। कस्बा अहेरीपुर के मंदिर में भी गोवर्धन पूजा की गई। वहीं जसवंतनगर में अन्नकूट की सब्जी लेने के लिए सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ी। अन्नकूट की सब्जी 150 रुपये किलो बेची गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed