फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shopkeeper fire on, survived

दुकानदार पर गोलियां चलाईं, बाल-बाल बचा

Sat, 03 Jan 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 03 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper fire on, survived

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरथना चौराहा के पास बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार पर पल्सर सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दुकानदार बाल-बाल बच गया। दिनदहाड़े हुई फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद पल्सर सवार हमलावर फरार हो गए।

विज्ञापन


इसके बाद आक्रोशित दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर भरथना चौराहा पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर जाम एक घंटे बाद खुल सका। शाम को दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


भरथना चौराहा के आगे रोड किनारे अवधेश कुशवाह पुत्र शिवराम सिंह कुशवाह की कुशवाह बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से दुकान है। शुक्रवार को करीब 11:30 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे कि काली पल्सर पर सवार दो युवक सामने आकर रुके। पल्सर पर बैठे युवक ने रायफल से अवधेश के ऊपर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग होते ही अवधेश काउंटर के नीचे छिप गया। बाद में हमलावरों ने करीब पांच से छह राउंड और फायर किए और मंडी की ओर भाग निकले। दिनदहाडे़ हुई फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर भरथना चौराहा पर जाम लगा दिया।

जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गईं। जाम की सूचना पर एसओ सिविल लाइन विनोद यादव फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका।


थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि अवधेश का जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते उसके ऊपर फायरिंग की गई। अवधेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सुनील यादव पुत्र लायक सिंह निवासी नगर पालिका खत्ता कालोनी थाना सिविल लाइन और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed