{"_id":"5a58ec624f1c1bfa408b46ff","slug":"shop-more-than-50-shops-by-fire-in-lakhan-vegetable-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखना सब्जी मंडी में आग से 50 से अधिक दुकानें राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखना सब्जी मंडी में आग से 50 से अधिक दुकानें राख
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
मंडी में लगी आग से जली दुकानें व नष्ट हुई सब्जियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखना कस्बे की सब्जी मंडी में गुरुवार रात अचानक लगी आग से 50 से अधिक सब्जी की दुकानें जलकर राख हो गई। आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं लगा। सैकड़ों लोग आग बुझाने पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। उपजिलाधिकारी भरथना आग की सूचना पर प्रात: ही पहुंच गए। थाना व लखना चौकी पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंची।करीब 25 लाख की संपत्ति जलकर राख होना बताया जा रहा है।
रात करीब 2:30 बजे सब्जी मंडी में अचानक आग की तेज लपटें उठने लगी। लपटें देख गश्त कर रही लखना चौकी पुलिस ने स्थानीय सब्जी दुकानदार लला ठाकुर को जगाया और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर स्थानीय तालाब मुहाल के लोग जाग गए। अपने-अपने घरों से बाल्टियां लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। जब तक आग पर काबू पाते तब तक मंडी के टट्टर में लगी भीषण आग से करीब 50 से अधिक सब्जी दुकानदार की दुकानों में रखी सब्जियां जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटें बहुत भीषण थी। स्थानीय लोग बाल्टी में पानी भर कर आग पर फेंकने लगे। जिससे आग की लपटें वहीं थम गई। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। बाद में छोटी-छोटी धधक रही चिंगारियों को बुझाया।
इस अग्निकांड में सब्जी दुकानदार सचिन कुमार, विनोद कुमार, ध्रुव लाल महेश चंद्र, रविंद्र कुमार, सोबरन सिंह, राम कुमार, रामलखन, रमेशचंद्र, लला ठाकुर, मुन्नेश, पिंटू, जय प्रकाश, मान सिंह, दीप सिंह, रघुवंशी, राधेलाल, अमित कुमार, अनिल कुमार, सत्य प्रकाश, सुदीश सुरेंद्र सिंह, आशीष, सुनील कुमार, शिवबालक, रुस्तम, पप्पू, अमर सिंह, मुन्ना लाल, संजू रविंद्र, शहाबुद्दीन, छोटेलला, गबडू़, विशाल, राजाराम, दिलशाह, तस्लीम, मनोज राठौर, राकेश राठौर, पप्पू, शहजाद, राकेश कुमार, इदरीश आदि दुकानदारों की सब्जी की दुकानों में करीब 25 लाख रुपये मूल्य का नुकसान हुआ है। लखना चौकी पुलिस ने बकेवर थानाध्यक्ष आलोक कुमार राय को सूचना दी, जिस पर उन्होंने उच्च अधिकारियों को अग्निकांड की सूचना दी। सूचना पर उप जिलाधिकारी भरथना हेम सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल सुखराम सिंह अवगत कराया। जिस पर वह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आगजनी में हुए नुकसान का आकलन करने में लेखपाल राजेंद्र सिंह, रोहित यादव के साथ जुट गए।
विज्ञापन
राजस्व विभाग की टीम अपनी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी भरथना को देगी । वहीं लखना नगर पंचायत चेयरमैन डा. समीर प्रकाश त्रिपाठी के अलावा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, भाजपा नेता हरनाथ सिंह ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
लखना चौकी पुलिस के दो सिपाहियों की सजगता से आग लगने का पता जल्द चलने से अधिक नुकसान होने से बच गया।
रात करीब ढाई बजे लखना चौकी के दो सिपाही विष्णु व ओमकार कस्बा में गश्त करते हुए सब्जी मंडी के सामने सड़क से निकल रहे थे तो उन दोनों ने जैसे ही सब्जी मंडी के पीछे की तरफ दुकानों से आग की लपट उठती देखी तो तुरंत लखना चौकी इंचार्ज सुनील कुमार गौतम को सूचना दी। वे उस समय कस्बा में नहर की तरफ गश्त पर थे। फायर सर्विस वालों को भी सूचना दी गई। लखना चौकी इंचार्ज सुनील गौतम तत्काल फोर्स के साथ मौके पहुंचे। थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय भी मौके पर पहुंच गए थे। लोगों का कहना है कि अगर आग लगने की जानकारी एक दो घंटे बाद होती तो नुकसान दोगुने से भी अधिक होता।
लखना में कालिका देवी मंदिर के पास बना पक्का तालाब आग से बचाने में काफी मददगार साबित हुआ। तालाब में भरे पानी से लोगों ने आग बुझाई। तालाब इतने पास नहीं होता तो आग आगे भी फैल सकती थी। यही कारण रहा कि फायर ब्रिगेड के देर से आने से कोई खास फर्क नहीं पड़ा।