फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal Singh Yadav gave advice to Akhilesh

शिवपाल की अखिलेश को नसीहत : अन्ना और जेपी की तरह करें आंदोलन, अब वक्त आ गया है बीजेपी के खिलाफ...

Sat, 10 Jul 2021 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Jul 2021 10:37 PM IST
सार

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज प्रदेश भर की तहसीलों में प्रदर्शन करने के बजाय लखनऊ में जयप्रकाश नारायण तथा अन्ना हजारे की भांति आंदोलन शुरू करने की जरूरत है।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav gave advice to Akhilesh
शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा सरकार के खिलाफ अब आंदोलन शुरू करने का समय आ गया है। लखीमपुर में महिला चीरहरण की घटना निंदनीय है। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को भतीजे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ये नसीहत दे डाली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज प्रदेश भर की तहसीलों में प्रदर्शन करने के बजाय लखनऊ में जयप्रकाश नारायण तथा अन्ना हजारे की भांति आंदोलन शुरू करने की जरूरत है। उन्होंने फेसबुक, ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया के प्लेटफार्म का अपना महत्व है।
विज्ञापन


फिर भी चुनाव जीतने के लिए जनता से सीधा संवाद करना बेहद जरूरी है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा पर उन्होंने कहा कि भाजपा अपने ही लोगों पर अंकुश लगाने में विफल रही है। गुंडागर्दी पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2022 में बिना प्रसपा के सहयोग कोई दल सरकार नहीं बना पाएगा। सरकार की चाबी प्रसपा के पास ही होगी। प्रसपा विधानसभा चुनावों में समान विचाराधारा वाले दलों से गठबंधन की पक्षधर रही है।


आने वाले विधानसभा चुनाव में उनका एक बड़े दल के साथ गठबंधन होने जा रहा है। इस दौरान पीसीएफ चेयरमैन अंकुर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, जिलाध्यक्ष सुनील यादव, प्रमुख महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed