फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   shivpal singh yadav big statement on samajwadi party and mulayam singh

शिवपाल यादव ने सपा में विलय और मुलायम सिंह यादव को लेकर दिया बड़ा बयान, भाजपा सरकार पर भी बोला हमला

Sat, 05 Oct 2019 09:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 05 Oct 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav big statement on samajwadi party and mulayam singh
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का सपा में विलय नहीं होगा। जनता हमारी पार्टी को भाजपा का विकल्प मानने लगी है। हां सपा से गठबंधन का विकल्प जरूर खुला है। ये बातें प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को इटावा में पत्रकारवार्ता में कहीं। 
विज्ञापन


छिमारा रोड पर रामनरेश यादव पप्पू के कोल्ड स्टोरेज पर शिवपाल सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को हराने के लिए गठबंधन हो सकता है। उनकी बार-बार सपा में जाने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, सपा में जाने का कोई सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन


 

shivpal singh yadav big statement on samajwadi party and mulayam singh
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
शिवपाल ने माना कि वे अभी सपा के विधायक हैं, साथ ही ये भी कहा कि उन्हें सपा मुखिया ने विधायकों की किसी बैठक में नहीं बुलाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में देश व प्रदेश को कंगाली की ओर जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर असफल है।

सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। थानों मेें लूट मची है और अधिकारी जमकर घूस ले रहे हैं। गोवंश के लिए खाने को नहीं है, वे मर रहे हैं। दो अक्तूबर को विधानमंडल के विशेष सत्र पर कहा कि गांधी सबके हैं, उन्हें दलीय दायरे में नहीं जोड़ना चाहिए।

अन्य विपक्षी दलों के न शामिल होने के सवाल पर कहा कि ये उनकी अपनी सोच है। इसके पहले कुमदेश यादव, अजेंद्र सिंह गौर, खन्ना यादव, ब्रजनंदन शर्मा, राजीव गुप्ता बबलू, रतन शर्मा, निखिल गुप्ता आदि ने शिवपाल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed