{"_id":"619a910388ff6a6cba33fcc8","slug":"shivpal-etawah-news-knp665317167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई, एक्सीईन से ब्याज समेत लिया जाएगा हिसाब: शिवपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई, एक्सीईन से ब्याज समेत लिया जाएगा हिसाब: शिवपाल सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। विद्युत विभाग की टीम छापा मारने आए तो जेई, एक्सईएन नाम नोट कर लो, जिन्होंने छापा मारकर कार्रवाई की है, चुनाव के बाद सरकार आने पर उनसे ब्याज सहित हिसाब वापस लिया जाएगा। छापेमारी के नाम पर वसूली का आरोप लगाते हुए यह बातें प्रगतिशील समाजवार्दी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने कही।
सैफई तहसील के हैवरा गांव स्थित चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज में सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कवि सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह कृषि मंत्री थे। उस समय किसानों को समर्थन मूल्य से पांच रुपये अधिक प्राइवेट आढ़तियों से रेट खुलवाते थे। किसी किसान को सरकारी कांटे पर नहीं जाना पड़ता था।
किसानों को आढ़तियों से समर्थन मूल्य से अधिक दाम मिल जाता था। प्रसपा प्रमुख ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के जमाने में बुनकरों से 65 रुपये महीने बिजली का बिल लिया जाता था। तब कहीं किसी के यहां छापे नहीं पड़ते थे।