फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sher Manan's condition is critical, doctors of Kanpur do green treatment

शेर मनन की हालत नाजुक, कानपुर के डाक्टर कर हरे इलाज

Fri, 20 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sher Manan's condition is critical, doctors of Kanpur do green treatment
इटावा। इटावा सफारी में शेर मनन की सेहत गिर रही है। उसके शरीर पर काफी दिनों से एक गांठ है। आशंका है कि यह कैंसर हो सकता है। इसके लिए उसकी बायोप्सी कराई जा रही है। नमूना भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शेर मनन को 11 अप्रैल 2014 को गुजरात से लाया गया था। वर्ष 2018 में मनन के शरीर पर एक गांठ देखी गई थी। उसकी गांठ की जांच जनवरी 2018 में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली में कराई गई थी। इसकी रिपोर्ट भी आ गई थी।
विज्ञापन

इसमें ऑपरेशन के लिए सक्षम स्तर से निर्णय लेने की बात कही गई थी। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि उसके बाद से कोविड का प्रकोप हो जाने के कारण ऑपरेशन नहीं हो सका। अब गांठ वाले भाग में कुछ बढ़ोतरी हुई है। साथ ही मनन को स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं भी होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर के चिड़ियाघर से डॉ. नासिर सफारी आए हैं। उनकी निगरानी में इलाज चल रहा है। बायोप्सी जांच के लिए नमूना भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजा गया है। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि मनन की सेहत में लगातार गिरावट आ रही है। उस पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed