फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   shailputri worship

Etawah News: भक्तों की लगी कतार, गूंजी मां शैलपुत्री की जयकार

Thu, 23 Mar 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 23 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
shailputri worship
इटावा। चैत्र नवरात्र के पहले दिन बुधवार को मां शैलपुत्री की आराधना की गई। देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों की कतार लग गई। कालीबांह, कालिका देवी और ब्रह्माणी देवी मंदिरों में मेले जैसा नजारा रहा। माता के दरबार में सजावट की गई। भक्तों ने माथा टेका।
विज्ञापन

घरों में सुख समृद्घि के लिए कलश स्थापना के साथ जवारा बोया गया। अखंड ज्योति जगाई गई। मंदिरों में संगीतमय आरती की गई। घंटे घड़ियाल गूंजते रहे। जिलाधिकारी व एसएसपी समेत तहसील के अधिकारियों ने मंदिरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बकेवर के कालिका मंदिर में अवांछनीय तत्वों पर निगरानी के लिए प्रशासन ने मंदिर परिसर व आसपास ड्रोन से निगरानी की। उधर बलरई के बीहड़ी क्षेत्र में स्थित ब्रह्माणी देवी मंदिर में देर शाम तक देवी भक्तों ने झंडे चढ़ाए। महिलाओं ने देवी गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चामुंडा देवी मंदिर पर सप्तशती पाठ शुरू
चकरनगर। भरेह स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर भरेह पर दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हो गया। रामनवमी के अवसर पर रामचरित मानस का अखंड पाठ किया जाएगा। महिलाएं मां शैलपुत्री का जलाभिषेक करने के लिए सुबह कलश लेकर निकलीं। (संवाद)



डॉ. श्रीति गरीब महिलाओं को देतीं हैं निशुल्क इलाज
इटावा। शहर में पुरानी दीवानी के पीछे क्लीनिक चलाने वाली गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. श्रीति सिन्हा 12 साल से गरीब महिलाओं का इलाज निशुल्क करती हैं। दवाएं भी मुहैया कराती हैं। समाजसेवी संस्थाओं के जरिये वह स्कूलों में छात्राओं को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श भी देती हैं।


उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए सामाजिक संस्था समारंभा ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया था। डॉ. श्रीति ने बताया कि गरीब महिलाएं फीस नहीं दे सकतीं, उन्हें हमेशा उचित परामर्श दिया। ईश्वर ने उन्हें जिस कार्य के लिए भेजा है, उसे सेवा भाव से करतीं आ रही हैं। सैफई मेडिकल कॉलेज में तीन और जिला अस्पताल में चार साल कार्य कर चुकी हैं। क्लीनिक को महीने की नौ व 24 तारीख को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री मातृत्व जननी सुरक्षा योजना से जोड़ लिया है। इसके तहत गर्भवती महिलाएं उनके क्लीनिक में निशुल्क अल्ट्रासाउंड करा सकती हैं। बस उन्हें जिला महिला अस्पताल का पर्चा लाना होता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed