फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   shadi

267 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ,

Sun, 12 Dec 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
shadi
नवदंपत्तियों पर फूलों की वर्षा करतीं सदर विधायक सरिता भदौरिया - फोटो : ETAWAH
इटावा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को इटावा शहर और महेवा में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर 267 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। विवाह के बाद नव दंपतियों पर फूलों की वर्षा की गई। जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। दोनों स्थानों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम के चलते मेले जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन

इटावा। राजकीय इंटर कालेज परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 138 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 6 मुस्लिम व 132 हिंदू जोड़े रहे। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद ने सभी वर, वधुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सबका सुखमय जीवन व्यतीत हो। उन्होंने कहा कि जो माता-पिता अपनी बेटियों के हाथ पीले कर रहे हैं, वह बहुत ही सौभाग्यशाली हैं। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि सरकार ने गरीब, निर्धन, परिवारों की पुत्रियों की शादी कराने का जो निर्णय लिया है, वह बहुत सराहनीय है।
विज्ञापन

महेवा। यहां लोकमान्य रूरल कॉलेज महेवा में तीन ब्लॉकों व तीन नगर पंचायत के 129 जोड़ों का विवाह कराया गया। पूर्व में पंजीकृत 133 जोड़ों की जगह केवल 129 जोड़े ही समारोह में पहुंचे। भरथना विधायक सावित्री कठेरिया व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुये उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। इनमें महेवा ब्लॉक के 71 ,भरथना के 31 व चकरनगर ब्लॉक के 10 जोड़े शामिल थे। नगर पंचायत लखना का एक, नगर पालिका भरथना के 18 व नगर पंचायत बकेवर के 2 जोड़े शामिल रहे। दो मुस्लिम जोड़े भी थे। नवविवाहित युवतियों को बिछिया, साड़ी ,चुनरी, पायल, बक्सा आदि भेंट की गई । 35 हजार की धनराशि उनके खातों में भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा। राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे सामूहिक विवाह स्थल पर औरेया जिले के अछल्दा ब्लॉक के उड़ीलापुर गांव निवासी एक महिला पहुंच गई। वहां परेशान हालत घूम रही महिला से जब लोगों ने जानकारी मांगी तो उसने बताया कि मुझे सूचना मिली थी कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। उसने बताया कि उसकी शादी कन्नौज जिले के सिकंदरपुर निवासी अंकुर के साथ हुई 2017 में हुई थी। अभी उसका तलाक का मुकदमा चल रहा है। उधर समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने महिला को आश्वास्त किया कि वह उसके पति की दूसरी शादी नहीं होने देंगे।

इटावा। सांसद रामशंकर कठेरिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जनता नहीं चाहती कि अब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान किस तरह कानून व्यवस्था खराब थी। उन्होंने कहा कि सबको पता है कि किस तरह से प्रदेश में लूटपाट और हत्याएं होती थीं। उन्होंने किसान आंदोलन की समाप्ति पर कहा कि विपक्ष इसको मुद्दा बना रहा था लेकिन किसानों की सारी मांगें मान ली गई हैं, इसलिए अब यह मुद्दा भी खत्म हो गया है।

नवदंपत्तियों को आर्शीवाद देते सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया

नवदंपत्तियों को आर्शीवाद देते सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed