{"_id":"6083019c8ebc3e24566158c5","slug":"seven-killed-and-406-new-found-etawha-news-knp6250399173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात की मौत और 406 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात की मौत और 406 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
इटावा। कोरोना से शुक्रवार को सात लोगों की मौत हो गई और रिकार्ड 406 लोग पॉजिटिव निकले। 219 मरीज स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 8714 पहुंच गई है। इसमें 6505 मरीज ठीक हो चुके हैं और 149 की मौत हो चुकी है। 2060 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। अप्रैल में 42 संक्रमित की मौत हो चुकी है। अप्रैल के 23 दिन में ही 2890 संक्रमित मिले हैं।
सबसे ज्यादा 66 पॉजिटिव सैफई क्षेत्र में मिले। सीएचसी महेवा में 14 सिविल लाइन क्षेत्र में 11, आवास विकास कॉलोनी में नौ, बालाजी ट्रेडर्स में आठ, भाला सैयद में पांच, अशोकनगर, एचडीएफसी बैंक, ज्योति नगर में चार-चार, राजकीय महिला शरणालय, उदयपुरा, राजपुर, विशाल मेगा मार्ट, मड़ैया शिवनारायण, हविलिया, विरतिया में तीन-तीन संक्रमित मिले।
आठ दिन बाद आई जांच रिपोर्ट
संक्रमितों में 170 की 15 अप्रैल को सैफई में आरटीपीसीआर जांच हुई थी। रिपोर्ट आठवें दिन आई। जांच के बाद ये लोग घरों से बाहर निकले और बाजारों को भी गए। परिवार व अन्य लोगों के संपर्क में आए। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
भरथना नगर व देहात में 39 पॉजिटिव मिले
भरथना। भरथना सीएचसी अधीक्षक डा.अमित दीक्षित ने बताया नगर व देहात क्षेत्र में शुक्रवार को 156 लोगों की जांच की गई, इसमें 39 लोग कोरोना संक्रमित मिले। नगर पालिका प्रशासन ने नगर में सैनिटाइजर छिड़काव कराया।
ऊसराहार में चार मिले संक्रमित
ऊसराहार। सीएचसी सरसईनावर के अधीक्षक डा.वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एंटीजन किट से हुई जांच में चार लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमण बढ़ने के बावजूद दुकानदार और बाजार आने वाले ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि घर के बाहर सामाजिक दूरी और मास्क लगाना बहुत ही जरूरी है। लापरवाही भारी भी पड़ सकती है। थाना पुलिस भी सुस्त है, मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना भी नहीं किया जा रहा है। (संवाद)