{"_id":"572797a44f1c1bf9435cd006","slug":"seven-homes-of-millions-of-households-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घरों की लाखों की गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घरों की लाखों की गृहस्थी राख
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 02 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
चूल्हे से निकली चिंगारी से ग्राम जाखन में घरों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। चूल्हे की चिंगारी ने जाखन गांव में सात घरों की लाखों की गृहस्थी राख कर दी। इस अग्निकांड में अनाज, भूसा आदि शामिल है। इस घटना में एक भैंस भी झुलसकर घायल हो गई। ग्रामीणों ने मिट्टी-पानी आदि डालकर दो घंटे बाद बमुश्किल इस पर काबू पाया। सूचना के दो घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची तब तक आग शांत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना तहसील क्षेत्र बलरई के ग्राम जाखन की है। यहां सोमवार को प्रभुदयाल के घर में चूल्हे पर खाना बन रहा था। दोपहर करीब 12 बजे तेज हवा चलने से चूल्हे से एक चिंगारी उड़कर घर में ही रखे छप्पर पर गिरी और देखते ही देखते चिंगारी भयंकर आग की लपटों में बदल गई। तेज हवा ने आग में घी का काम किया और आग ने पड़ोस के छह और घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। छप्पर, चारपाई, अनाज भूसा समेत गृहस्थी का कीमती सामान धू-धूकर जलने लगा। गांव में चीखपुकार के साथ अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बर्तन-बाल्टियां और डिब्बों में पानी, मिट्टी भरकर आग बुझाने की मशक्कत शुरू की और लगभग दो घंटे के बाद इस पर काबू पाया। घटना में महावीर, कोमल का भूसा, छह चारपाई, पांच कुन्तल गेहूं और बर्तन, प्रभूदयाल का छप्पर, भूसा राख हो गया। उसकी एक भैस झुलस गई। इसके अलावा आकाश व योगेश के दो छप्पर, दो भूसा के कूप और माया देवी का छप्पर और दरोगा का भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की सूचना देने के बाद भी आग बुझाने के लिए दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी। लगभग दो घंटे बाद दमकल पहुंची पर तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।
विज्ञापन