फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   set the paper again or give the marks of wrong question

Etawah News: पेपर दोबारा कराएं या गलत प्रश्नों के पूरे अंक दें

Wed, 10 May 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 10 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
set the paper again or give the marks of wrong question
बकेवर। एमएससी जंतु विज्ञान मारफोलॉजी में दूसरे विषय के प्रश्न आने से परेशान छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय को संबोधित शिकायती पत्र प्राचार्य को सौंपा है। उन्हाेंने संबंधित पेपर दोबारा कराने या गलत प्रश्नों के पूरे अंक दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुए एमएससी जंतु विज्ञान के स्पेशल चतुर्थ पेपर मारफाेलॉजी में एंटोमोलॉजी के सवाल आने से परीक्षार्थियों को काफी परेशानी हुई थी। उन्होंने बताया कि मारफोलॉजी की जगह पंचम पेपर एंटोमोलॉजी के कई सवाल पूछे गए। इसके कारण उनका परिणाम बिगड़ सकता है। वैष्णवी, कंचन, बुद्धप्रिया, वैशाली, नेहा, सलमान ने इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति से दोबारा पेपर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश त्रिपाठी ने बताया कि छात्राओं की ओर से दिए गए शिकायती पत्र को कुलपति के पास भेजा जा रहा है। इससे पूर्व कॉलेज की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र भेजा जा चुका है। इस दौरान डॉ. एमपी यादव, डॉ. डीएन सिंह, डॉ संतोष कुमार चंदेल, डॉ. संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed