फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   separate connections to Street lights

ट्रांसफार्मर से जुड़ेंगे स्ट्रीट लाइट कनेक्शन

Mon, 23 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 23 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
separate connections to Street lights

लाइन लॉस तथा बिजली की चोरी रोेकने के लिए हाथपांव मार रहे बिजली विभाग की नगर पालिका पर नजरें टेढ़ी हो गई हैं। विभाग शहर के सभी ट्रांसफ ार्मरों से स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन देने जा रहा है। स्ट्रीट लाइट के लिए पालिका ने अभी केवल दो कनेक्शन ले रखे हैं। यदि प्रत्येक ट्रांसफार्मर से स्ट्रीट लाइट के लिए कनेक्शन दिया गया तो शहर में स्ट्रीट लाइट कनेक्शनों की संख्या 526 के आसपास पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


नगर पालिका ने अभी शहर में स्ट्रीट लाइट जलाने के लिए दो कनेक्शन ले रखे हैं। बिजली विभाग अब कनेक्शन की संख्या बढ़ाकर 526 करने जा रहा है । अब शहर के प्रत्येक ट्रांसफार्मर से स्ट्रीट लाइट के लिए कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइट के लिए अलग से लाइन भी डाली जाएगी। पहले तो ट्रांसफार्मर में  मीटर लगाया जाएगा ताकि  पता लगाया जा सके कि किस ट्रांसफार्मर से बिजली की कितनी खपत हो रही है । इसके बाद स्ट्रीट लाइट के इस्तेमाल से बिजली की खपत मांपने के लिए मीटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में तीन हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट जल रही है, लेकिन कनेक्शन दो ही है। खपत के आधार पर  रीडिंग लेकर  बिलिंग की जाएगी। हालांकि इस कवायद में अभी दो महीने लग सकते हैं। लेकिन विभाग ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।


बिजली विभाग के अफसरों का कहना है इससे फायदा यह होगा यदि किसी कारण लाइट बंद हो गई है तो संबंधित ट्रांसफार्मर से ही पता कर मेंटीनेंस कर दिया जाएगा। अधीक्षण  अभियंता धनीराम मौर्य ने बताया  विभाग लाइन लॉस  कम  करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। अभी लाइन लॉस 62 फीसदी के आसपास है। इसको राष्ट्रीय मानक 15 फीसदी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed