फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seize the rights of two princes on negligence in the operation of the cowshed

गोशाला के संचालन में लापरवाही पर दो प्रधानों के अधिकाार सीज

Thu, 12 May 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Seize the rights of two princes on negligence in the operation of the cowshed
इटावा। गोशालाओं के संचालन में लापरवाही बरतने पर डीएम श्रुति सिंह ने बढ़पुरा और जसवंतनगर ब्लाक के रायनगर के प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारी सीज कर दिए हैं। दोनों गांवों के पंचायत सचिवों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। दोनों गांवों में तीन सदस्यीय समिति गठन करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारी (डीपीआरओ) बनवारी सिंह ने 15 अप्रैल को बढ़पुरा ब्लाक की ग्राम पंचायत बढ़पुरा का निरीक्षण किया था। 3.87 लाख खर्च कर लगाए गए चारों आरओ बंद मिले थे। गोशाला में हरे चारे और भूसे की कमी के साथ तीन तरफ बाउंड्रीवाल टूटी मिली थी। सामुदायिक शौचालय बंद होने के साथ केयर टेकर को आठ महीने से मानदेय का भुगतान न होने की भी शिकायत मिली थी।
विज्ञापन

डीपीआरओ की रिपोर्ट पर डीएम ने पंचायत सचिव विवेक तिवारी को निलंबित कर प्रधान रमेश चंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। प्रधान ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। डीएम ने प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। बीडीओ और एडीओ पंचायत को पंचायत के कार्य संचालित करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठन करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त श्रम रोजगार शौकत अली ने 14 अप्रैल को जसवंतनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत रायनगर का निरीक्षण किया था। यहां गोशाला से गोवंश को भगाने के साथ हरे चारा व भूसा न देेने की शिकायत मिली थी। उपायुक्त की रिपोर्ट पर डीएम ने पंचायत सचिव संजीव यादव को निलंबित कर प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। प्रधान का जवाब संतोषजनक न होने पर डीएम ने प्रधान राज कुमार के भी वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारी सीज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed