{"_id":"698b79f929dd60758402761c","slug":"security-of-question-papers-cctv-and-audio-recording-mandatory-etawah-news-c-216-1-etw1004-137602-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, सीसीटीवी और ऑडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, सीसीटीवी और ऑडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य
विज्ञापन
इटावा। आगामी 18 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर स्पष्ट चेतावनी दी कि नकल रोकने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
जनपद के सभी 67 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। डीएम ने बताया कि प्रश्नपत्र चार डबल लॉक अलमारी वाले स्ट्रांग रूम में रहेंगे। इसकी चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास होगी। विशेष परिस्थितियों में दोबारा परीक्षा के लिए सुरक्षित रखे गए अतिरिक्त प्रश्नपत्रों की चाबी संबंधित थानाध्यक्ष के पास रहेगी।
स्ट्रांग रूम में नाइट विजन कैमरे और हर कक्षा में ऑडियो सहित लाइव रिकॉर्डिंग अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए रंग निर्धारित किए गए हैं।