फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   school jeepcollsion with dcm, 18 child injured

बच्चों से भरी मार्शल डीसीएम से टकराई, डेढ़ दर्जन घायल

Tue, 18 Jul 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 18 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
school jeepcollsion with dcm, 18 child injured
पिता के साथ्‍ा घ्‍ाायल बच्‍चा। - फोटो : अमर उजाला

चौबिया थाना क्षेत्र के कटैयापुरा के पास बच्चों को स्कू ल से घर छोड़ने जा रही जीप सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे घायल हो गए। चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। जीप में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद जीप चालक मौके से भाग निकला, जबकि डीसीएम चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला मंगली में गोल्डन हार्ट एकेडमी के नाम से स्कूल संचालित है। बच्चों को लाने ले जाने के लिए स्कूल प्रबंधक ने मार्शल जीप लगाई है। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद जीप चालक देवीरामपुर निवासी दुर्वेश कुमार बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था कि कटैयापुरा के पास मोड पर सामने से आ रही डीसीएम से जीप की भिड़ंत हो गई। जीप में सवार बच्चे घायल हो गए। चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। हादसे की जानकारी मिलने पर एसओ चौबिया विनेाद कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे। बच्चों को पास ही स्थिति प्राइवेट अस्पताला ले जाया गया। जानकारी मिलने पर बच्चों के परिजन भी आ गए। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को परिजनों के साथ घर भेजे दिया गया।
विज्ञापन

इन बच्चों को आईं चोटें
घायल होने वाले बच्चों में सुधीर कुमार, विवेक कुमार पुत्र संजीव कुमार, राजा पुत्र रूकसार , जीशान पुत्र रूकसार, जाविद पुत्र रूकसार, मोंटी पुत्र श्याम प्रकाश, साजिद पुत्र जाकिर, प्रशांत पुत्र मनोज , विजय भरती पुत्र मनोज केशव पुत्र मनोज निवासी मधैयापुरा , कृष्ण पुत्र सर्वेंश रवि पुत्र विनेाद निवासी उनवा संतोष पुर सूरज पुत्र जयवीर, राज पुत्र प्रदीप, देव पुत्र सोनू, खुशी पुत्री सोनू, रवि पुत्र सोनू, विकास पुत्र अरविंद अभिषेक पुत्र विमलेश शामिल है। एसओ ने बताया कि बच्चों को मामूली चोटें आई थी परिजन उन्हें अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीप  में भरे थे 30 बच्चे
बीना। आठ सवारियों को ले जाने के लिए अधिकृत जीप में करीब 30 बच्चे सवार थे। टक्कर होते ही शीशा टूटने एवं खिड़की से उछलकर तीन चार बच्चे तो नहर में गिरे। संयोग से गांव के लोग तत्काल पहुंच गए और बच्चों को बाहर निकाल लिया। दुर्घटना के बाद बच्चे काफी डर और सहम गए। सिवाय रोने के अलावा उनकी जुबान से कोई आवाज नहीं निकल रही थी। चूंकि मार्शल में ज्यादातर बच्चे आसपास के ही एक दो किलोमीटर के क्षेत्र में आने वाले गांवों के थे। इसलिए परिवारीजन भी सारा कामकाज छोड़कर घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। सामने अपने बच्चों की हालत देखकर तमाम महिलाएं बुरी तरह से रो पड़ी। सभी बच्चे सुरक्षित होने पर सभी ने ईश्वर के प्रति धन्यवाद दिया। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि मार्शल के खिलाफ परिवहन अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

अभिभावकों को ही नहीं पता स्कूल का नाम
बीना। अपने नौनिहालाें की सुरक्षा के प्रति अभिभावक भी जागरूक नहीं है। इसका नजारा उस समय देखने को मिला। जब थाना चौबिया में एसओ विनोद यादव ने वहां पहुंचे अभिभावकों से स्कूल के नाम के बारे में पूंछा तो वे नाम तक नहीं बता सके। अभिभावकों का कहना था कि उनके  बच्चे मांटेसरी स्कूल में पढ़ने जाते हैं। मार्शल का ड्राइवर बच्चों को ले जाता था। वही वापस लाता था।


स्कूल की होगी जांच
बीना। खंड शिक्षा अधिकारी अविनाश राय ने बताया कि दुर्घटना काफी दुखद है।गोल्डन हार्ड एकेडमी की मान्यता शिक्षा विभाग से है अथवा नहीं इसकी जांच कराई जाएगी। यदि बगैर मान्यता के स्कूल संचालित मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed