फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Scart major trains will be extended

प्रमुख ट्रेनों में बढ़ाया जाएगा स्कार्ट

Fri, 09 Sep 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 09 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Scart major trains will be extended
जीआरपी थाने में निरीक्षण करते एसपी रेलवे आगरा पीयूष श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। एसपी रेलवे पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रमुख ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जीआरपी स्कार्ट बढ़ाया जाएगा। थानों में पुलिसकर्मियों की कमी है इस कमी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की भी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। पुलिसकर्मी अपनी समस्याओं को सीधे एसपी के सीयूजी नंबर पर मैसेज कर सकते हैं। वह गुरुवार को जीआरपी थाने का निरीक्षण कर रहे थे।

विज्ञापन


वह शाम चार बजे जीआरपी थाने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले थाने क ी व्यवस्थाओं को देखा। थाने की बैरक, रिकार्ड रखने की व्यवस्था के साथ उन्होंने असलहा रखने की व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने थाना प्रभारी यशपाल यादव से ट्रेनों में स्कार्ट तैनाती के बारे में भी जानकारी की और कहा कि प्रमुख भीड़-भाड़ वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में अगर कहीं भी लापरवाही सामने आती है तो उस पुलिस कर्मी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने थाने में तैनात पुलिस कर्मियों की समस्याएं भी सुनी, जिसमें कुछ सिपाहियों ने पिछले एक माह का वेतन न आने की समस्या बताई। जिस पर एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का निस्तारण जल्द किया जाएगा। स्थानांतरण के बाद एक माह तक इस तरह की समस्याएं आती हैं। वहीं कुछ सिपाहियों ने पूरा इंक्रीमेंट न लगने की समस्या बताई। जिसका शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन एसपी ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed